Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर से IndiGo की आठ उड़ानें रद होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, एयरपोर्ट पर मचा हंगामा

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 01:06 PM (IST)

    IndiGo Flight cancelled इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को इंडिगो की आठ उड़ानें रद की गई। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी मचाया। हालांकि यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड का विकल्‍प भी दिया गया।

    Hero Image
    IndiGo Flight cancelled: फ्लाइट कंपनी इंडिगो ने इंदौर से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद कर दीं

    इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्रियों के लिए कठिनाई वाला दिन रहा। दरअसल, फ्लाइट कंपनी इंडिगो ने इंदौर से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद कर दीं।

    ये उड़ानें देश के प्रमुख शहरों, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलोर से आने-जाने के लिए थीं। वहीं, कंपनी इसका कोई ठोस कारण नहीं बता सकी। हालांकि, कंपनी ने रीबुकिंग और रिफंड का विकल्प दिया था।

    प्रबंधन के मुताबिक इंडिगो की उड़ानें रद कर दी गई हैं। सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की कमी के चलते कंपनी ने उड़ानें रद की हैं। कंपनी ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट करने के साथ ही रिफंड या रीबुकिंग का भी विकल्प दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास और उड़ानें हैं। एयरलाइंस को ऐसा नहीं करना चाहिए। इंडिगो पिछले कई दिनों से लगातार उड़ानें रद कर रही है।

    निरस्‍त होने वाली उड़ानें

    मुंबई जाने वाली - सिक्सई 6598

    मुंबई से आने वाली - सिक्सई 843

    दिल्ली से आने वाली- सिक्सई 5042

    दिल्ली जाने वाली - सिक्सई 5008

    बेंगलुरु से आने वाली - सिक्सई 959

    बेंगलुरु जाने वाली - सिक्सई 6402

    हैदराबाद जाने वाली - सिक्सई 6916

    हैदराबाद से आने वाली - सिक्सई 621

    (जानकारी प्रबंधन के अनुसार)

    1 अगस्त से 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट

    इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 1 अगस्त से 24 घंटे खुला रहेगा। यहां रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच भी विमान यहां आ-जा सकेंगे। प्रधानमंत्री के नए विमान के लिए रनवे के टर्नपैड पर काम पूरा हो गया है।

    डीजीसीए ने दी अनुमति हवाईअड्डा प्रबंधन ने बताया कि अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री का विमान अभ्यास उड़ान के तौर पर इंदौर आया था, लेकिन रनवे के करीब उतरे बिना ही वापस उड़ गया।

    टर्नपैड की चौड़ाई बढ़ाई गई

    यह विमान रनवे पर उतर सकता है, लेकिन रनवे के अंत से निकलने के बाद टर्मिनल तक यूटर्न ले जाने के लिए वहां बने टर्नपैड की चौड़ाई कम होती है। इसे देखते हुए टर्नपैड की चौड़ाई बढ़ा दी गई है। टर्नपैड की चौड़ाई चार मीटर तक बढ़ाने का काम 27 मार्च की रात को शुरू हुआ था।

    इसलिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। काम पूरा करने की समय सीमा 31 जुलाई तक तय की गई थी, जिसे पूरा कर लिया गया है।