Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में पथराव, पुलिस ने नौ उपद्रवियों को किया गिरफ्तार; स्थिति नियंत्रण में

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 02:12 PM (IST)

    गुना में उपद्रवियों पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। अभी तक नौ को गिरफ्तार किया जा चुका। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर बाकी उपद्रवियों की तलाश की जारी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कंट्रोल रूप से हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

    Hero Image
    गुना पथराव मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी।

    एएनआई, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। उधर, पत्थरबाजी से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बाजार बंद करवा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ लोग अब तक गिरफ्तार

    लोगों ने थाने का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हत्या की कोशिश जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

    गुना में भारी पुलिसबल तैनात

    एएसपी मान सिंह ठाकुर ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। शहर में भारी पुलिसबल तैनात है। माहौल अभी शांतिपूर्ण है। 5 नामजद समेत लगभग 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    स्थिति नियंत्रण में है: एसपी

    एएनआई से बात करते हुए एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा, "जुलूस कर्नलगंज मस्जिद के पास से गुजर रहा था। यहां दो समुदायों के बीच नारेबाजी हुई। हमें पता चला कि पथराव भी हुआ है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को भेजा गया। 15-20 मिनट के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। स्थिति सामान्य है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

    नियंत्रण कक्ष से की जा रही निगरानी

    उधर, गुना के जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने भी कहा कि स्थिति सामान्य हो गई है और उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमें पता चला है कि 2-3 लोग घायल हुए हैं। हम नियंत्रण कक्ष से निगरानी कर रहे हैं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    जुलूस की अनुमति नहीं थी। कर्नलगंज मस्जिद के पास पथराव व विवाद की स्थिति बनी। मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर धान न दें। संजीव कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गुना।

    यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में आज फिर भड़की हिंसा, धुलियान में BSF जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग; दो बच्चे घायल

    यह भी पढ़ें: 'बढ़िया चाय और शांत माहौल', मुर्शिदाबाद में हिंसा के बीच यूसुफ पठान की पोस्ट पर बवाल; भाजपा ने खूब सुनाया