विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: शाजापुर में श्रीराम सायं फेरी में पथराव, तनाव के बाद पुलिस ने पाया काबू; SDM ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

Published: Mon, 08 Jan 2024 11:03 PM (IST)

शाजापुर के सोमवारिया में सोमवार शाम श्री राम सायं फेरी में पथराव हो गया। यह घटना उस समय हुआ जब ...और पढ़ें

शाजापुर में श्रीराम सायं फेरी में पथराव।
शाजापुर में श्रीराम सायं फेरी में पथराव।

HighLights

  1. शाजापुर के सोमवारिया में श्रीराम सायं फेरी में पथराव
  2. घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारियों ने पाया काबू

जेएनएन, शाजापुर। शाजापुर के सोमवारिया में सोमवार शाम  श्री राम सायं फेरी में पथराव हो गया। यह घटना उस समय हुआ जब हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं द्वारा फेरी निकालकर पीले अक्षत बांटे जा रहे थे। सभी युवा श्री राम नाम का धुन गाकर और जयकारे लगाते हुए क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनपर पथराव कर दिया। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया।

पुलिस बल ने पाया काबू

वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना टीआई (T.I) बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। इस घटना के बाद एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडेय भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में चर्चा की और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: अमेरिका में राम मंदिर का जश्न, 20 जनवरी को शिकागो सहित कई शहरों में निकाली जाएगी कार रैली

पथराव के बाद बनी अशांति की स्थितिः विधायक

इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद शाजापुर विधायक अरुण भीमावत भी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोमवार रात को यात्रा निकल रही थी उसी समय बिधर्मियों द्वारा पथराव किया गया,  जिससे शहर में अशांति की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ेंः एक ओर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, तो दूसरी तरफ शिमला के राम मंदिर में होगा उत्सव; 22 जनवरी एक ऐतीहासिक दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।