विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Solar Eclipse 2022: दीपावली के अगले दिन 25 अक्‍टूबर को रहेगा सूर्य ग्रहण, 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Fri, 30 Sep 2022 02:58 PM (IST)

Solar Eclipse 2022 दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि इससे लक्ष्‍मी पूजा पर किसी तरह का दोष नहीं ...और पढ़ें

25 अक्‍टूबर यानी दीपावली (Deepawali 2022) के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।
25 अक्‍टूबर यानी दीपावली (Deepawali 2022) के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।

उज्‍जैन , जागरण आनलाइन डेस्‍क। Solar Eclipse 2022: 25 अक्‍टूबर यानी दीपावली (Deepawali 2022) के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में दिखाई देने वाले इस ग्रहण की अवधि एक घंटा 12 मिनट तक रहेगी। 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक लग जाएगा। जानकारों के अनुसार 24 अक्‍टूबर को प्रदोष काल और मध्‍य रात्रि में देवी लक्ष्‍मी का पूजन करने में किसी प्रकार का दोष नहीं होगा।

पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि भारतीय समयानुसार 25 अक्टूबर को खंडाग्रा सूर्य ग्रहण शाम 4:41 बजे से शुरू होगा। ग्रहण सुबह 5:38 बजे और मोक्ष शाम 5:53 बजे होगा। ग्रहण की कुल अवधि एक घंटा 12 मिनट की होगी। ग्रहण काल यानि सूतक 25 अक्टूबर को सुबह 4.41 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का समय छोटा होने से इसके नकारात्मक प्रभाव कम होंगे।

दीपावली और मध्यरात्रि पूजा में कोई विघ्न नहीं

धार्मिक मान्यता के अनुसार चूंकि ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर को सुबह 4.41 बजे से शुरू हो रहा है, 24 अक्टूबर प्रदोष काल के दौरान लक्ष्मी की पूजा करने का सबसे अच्छा समय है। तंत्र, मंत्र और यंत्र की सिद्धि के लिए इस दिन मध्यरात्रि का ध्यान बहुत ही शुभ माना जाता है।

जानें क्‍या होता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो जीवनदायी ग्रह पर सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं तो उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। हालांकि, चंद्रमा की छाया पूरे विश्व को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए छाया एक विशिष्ट क्षेत्र तक ही सीमित हो जाती है और चंद्रमा और पृथ्वी की निरंतर गति के कारण उसमें बदलाव आता रहता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण की पूरी छाया तब पड़ती है जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की डिस्क को ढक लेता है।

यह भी पढ़ें-

छत्‍तीसगढ़ की देवी चंडी की महिमा है अपरंपार, 15 साल से मां के दर्शनों के लिए आता है भालुओं का परिवार

Online Shopping Tips:आनलाइन शापिंग करते समय रहें सावधान, लुभावने आफर ठग लेंगे आपको