Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singrauli News: दफ्तर में बैठकर जाम से जाम छलका रहे सरकारी बाबू, महिलाकर्मी ने लिपिक के खिलाफ की शिकायत

    गरौली में एक सरकारी बाबू दफ्तर में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है सिंगरौली जिला मुख्यालय के वन विभाग में पदस्थ लिपिक कार्यालय में शराब पी जा रही है। वीडियो को एक महिला कर्मचारी ने बनाया जिसने लिपिक के खिलाफ शिकायत भी की है। पीड़िता महिला कर्मचारी रजनी गुप्ता जिला यूनियन में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 11 Feb 2024 09:04 PM (IST)
    Hero Image
    सिंगरौली जिला मुख्यालय के वन विभाग में पदस्थ लिपिक कार्यालय में शराब पी जा रही।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    जेएनएन, गरौली। सरकारी दफ्तर में अफसर के जरिए रिश्वत लेने का मामला कई बार सामना आ चुका है। हालांकि, गरौली में एक सरकारी बाबू ने तो हद कर दी। उन्होंने दफ्तर में ही बैठकर शराब का सेवन करना शुरू कर दिया। दफ्तर में बैठकर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में देखा जा सकता है सिंगरौली जिला मुख्यालय के वन विभाग में पदस्थ लिपिक कार्यालय में शराब पी जा रही है। वीडियो को एक महिला कर्मचारी ने बनाया, जिसने लिपिक के खिलाफ शिकायत भी की है।

    महिला कर्मचारी को धमकाने आरोप

    बता दें कि पीड़िता महिला कर्मचारी रजनी गुप्ता जिला यूनियन में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में दिख रहा कर्मचारी शिवराज सिंह आए दिन गाली गलौज करता है। ऑफिस में बैठकर दारू पीता है, धारदार हथियार कुल्हाड़ी साथ में रखता है। ऑफिस में गाली गलौच से मना पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप महिला कर्मचारी ने लगाया है।

    रजनी गुप्ता ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक से भी की शिकायत

    वीडियो में दिख रहे कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है कि कार्यालय में ही काम करने वाली महिला कर्मचारी को वो अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से धमकता है फोन करके धमकी देता है। रजनी गुप्ता और उसका परिवार इससे डर कर सुरक्षा के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया है। रजनी गुप्ता का आरोप है शिकायत के बाद भी अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी को 370 से ज्यादा सीटें लाने की दी 'जड़ी-बूटी', बोले- कांग्रेस का सफाया तय