विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022: कच्‍चे चने और हल्‍दी की गांठ से भी प्रसन्‍न होती हैं मां लक्ष्‍मी, दिवाली पर करें ये सरल उपाय

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2022 08:56 AM (IST)

Diwali 2022 दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। आज हम आपको पांच ऐसे सरल उपाय बता रहे ...और पढ़ें

Diwali 2022: दिवाली पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के बेहद सरल उपाय
Diwali 2022: दिवाली पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के बेहद सरल उपाय

भोपाल, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Diwali 2022: दिवाली में कुछ ही दिन शेष बचे हें ऐसे में घर-घर में मां लक्ष्‍मी के स्‍वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घरों को स्‍वच्‍छ और सुंदर बनाने के लिए साफ सफाई और रंग रोगन किया जा रहा है।

ऐसे में हमारे बताये गए सरल उपाय अपनाकर आप भी देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न कर सकते हैं। जिससे हमेशा मां लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

घर के प्रवेश द्वार को तोरण से सजाएं

मुख्य द्वार के जरिए ही देवी मां लक्ष्‍मी का घर में आगमन होता हे ऐसे में घर के दरवाजों को तोरण से सजाया जाना चाहिए। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। घरों के दरवाजा पर लगाया जाने वाला तोरण विधि-विधान से बनाना चाहिए। दिवाली की पूजा में आम के पत्‍तों को शुभ माना जाता है इसलिए ये तोरण इन पत्‍तों से ही बनाना चाहिए।

मां लक्ष्‍मी के चरणों में रखें हल्‍दी की गांठ

दीपावली की उपासना में देवी लक्ष्मी के चरणों में हल्दी की एक गांठ चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा के दौरान हल्दी की एक गांठ देवी लक्ष्मी के चरणों में समर्पित करनी चाहिए और फिर इस गांठ को अपने घर या कार्यालय में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

दीयों की संख्‍या के भी हैं मायने

दीपावली के दिन पूरे घर में रोशनी करने की प्रथा रही है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा और गंदगी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए घरों की सफाई की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी स्वच्छता और प्रकाश को देखकर निवास करती हैं। ऐसे में देसी घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह भी ध्यान रखें कि दीयों की संख्या 11, 21, 51 ही होनी चाहिए।

इस दिशा में जलाएं तेल के दीपक

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन घरों के दक्षिण-पूर्व कोने में तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का भंडार भर देती हैं।

कच्चे चने का भोग लगाने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद पूरे घर में दीपक रखना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें कच्‍चे चने भी चढ़ाए जाते हैं। पूजा होने के पश्‍चात इन कच्चे चनों को पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घरों में अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

यह भी पढ़ें-

Solar and Lunar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण 25 अक्‍टूबर, चंद्रग्रहण 8 नवंबर को, साथ मनेगी रूप चतुर्दशी और दीपावली

दीपावली व चुनाव से पहले गुजरात सरकार का तोहफा, 38 लाख परिवारों को दो गैस सिलेंडर मुफ्त