यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Solar and Lunar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, चंद्रग्रहण 8 नवंबर को, साथ मनेगी रूप चतुर्दशी और दीपावली
कार्तिक मास में एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ेंगे। दीपावली (Deepawali 2022) के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण ...और पढ़ें

जबलपुर, जागरण आनलाइन डेस्क। Solar and Lunar Eclipse 2022: एक ही दिन रूप चतुर्दशी ( Roop Chaturdashi 2022) और दीपावली (Deepawali 2022), कार्तिक मास के एक पखवाड़े में दो ग्रहण होंगे। इस बार कार्तिक मास में एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ेंगे।
दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसका सूतक 24 अक्टूबर की शाम 4:43 बजे से शुरू होगा। 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा। सोमवार 24 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी और दीपावली का पर्व एक साथ मनाया जाएगा।

पंडित सौरभ दुबे के बताया कि भारत में ये दोनों ग्रहण दिखाई देंगे। चतुर्दशी तिथि 24 अक्टूबर सोमवार शाम 4:34 बजे तक है, इसके बाद अमावस्या (दीपावली) शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा क्योंकि 24 अक्टूबर को पर्वकाल (प्रदोष काल) में अमावस्या तिथि है।
कब लगेगा ग्रहण
- 25 अक्टूबर- खंडग्रास सूर्यग्रह
- ग्रहण का स्पर्श - शाम 4 बजकर 43 मिनट
- मोक्ष (समाप्ति) : शाम 6 बजकर 41 मिनट
- 8 नवंबर - ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण
- ग्रहण स्पर्श - दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ
- मध्य शाम 4 बजकर 33 मिनट
- मोक्ष समाप्ति- 6 बजकर 23 मिनट
- पर्वकाल - 3घंटे 39 मिनट
- सूतक - 8 नवंबर को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
(स्नान फिर दान का खास महत्व है।)
रूप चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन क्यों?

चतुर्दशी तिथि 24 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 34 मिनट तक है। अमावस्या (दीपावली) इसके बाद शुरू हो जाएगी, जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा क्योंकि 24 अक्टूबर को पर्वकाल (प्रदोष काल) में अमावस्या तिथि है। रूप चतुर्दशी का पर्व इस दिन सुबह मनाया जाएगा।
कब तक कर सकेंगे पूजा
-24 अक्टूबर को अलग-अलग मुहूर्त में दिन भर काम सकेंगे। 24 की रात के बाद 25 अक्टूबर तड़के 4:42 बजे तक अमावस्या पूजा की जा सकती है।
यह भी पढ़ें-
Bhopal News: युवा बाघ को पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने, विशेषज्ञ भी हुए पस्त
CG News: दंतेवाड़ा बाल सुधार गृह से चार बच्चे फिर फरार, ग्रिल काटने की भी नहीं लगी भनक
