मध्य प्रदेश: श्योपुर में NH-552 पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बीच सड़क पर धू-धू कर जली मोटरसाइकिल
मध्य प्रदेश के श्योपुर में NH-552 पर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग NH 552 पर शनिवार को बगडुआ गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब वाहन को जलते देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में बाइक आग से बुरी तरह घिर गई।
घटना की वजह स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद चालक द्वारा खुद ही उसमें आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने की वास्तविक वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हाईवे पर अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: धार में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, एक की मौत