मध्य प्रदेश: धार में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, एक की मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया, जिसमें एक ...और पढ़ें

धार में गाय चोरी के शक में दो युवकों को बांधकर पीटा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सड़क पर बैठी गायों को हटाने की कोशिश करना दोनों को भारी पड़ गया।
पांच लोगों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर पास के एक ढाबे पर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। यहां आरोपितों ने डंडों और पाइप से दोनों को बेरहमी से पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल संजय की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र डाबी गंभीर रूप से घायल है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों को बांधकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। दो की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को दोपहर में धर्मेंद्र डाबी और संजय पैदल बेटमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गायें बैठी थीं। दोनों उन्हें हटाकर किनारे करने लगे। इस दौरान अखिलेश बुंदेला और उसका भाई कमलेश बुंदेला वहां पहुंचे। उन्हें संदेह हुआ कि गाय चोरी कर ले जा रहे हैं। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी।
नगर पुलिस अधीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि घायल धर्मेंद्र ने जानकारी स्वजन को दी थी। स्वजन के माध्यम से बेटमा पुलिस तक मामला पहुंचा।