विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: आरोपित विधायकों का ट्रेन के अंदर का VIDEO आया सामने, पुलिस से कहा- ले चलो अपने साथ

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2022 07:17 PM (IST)

Sagar News 6 अक्टूबर को रेवांचल एक्सप्रेस के कोच नंबर एच-1 में रीवा से रानी कमलापति स्टेशन के लिए बैठी ...और पढ़ें

Sagar News: हमें धारा 354 में पकड़कर ले चलो जाने तक की बात बोल रहे हैं।
Sagar News: हमें धारा 354 में पकड़कर ले चलो जाने तक की बात बोल रहे हैं।

सागर, जेएनएन। Sagar News: रेवांचल एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी के मामले में कांग्रेस के विधायको का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला की शिकायत पर ट्रेन के अंदर पहुंचे पुलिस के जवानों से विधायक पहले तो सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन जब महिला ने नारजगी जताई तो बेटे की कसम खाने और फिर हमें धारा 354 में पकड़कर ले चलो जाने तक की बात बोल रहे हैं।

दरअसल रेवांचल एक्सप्रेस में दो दिन पहले अपने मासूम बेटे के साथ सफर कर रही महिला ने अपने पति को फोन करके दो विधायको द्वारा ट्रेन में उसके साथ। अभद्रता किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद उसके पति ने रेलमंत्री को ट्वीट करके मदद मांगी थी। शिकायत पर सागर से जीआरपी पुलिस महिला के पास पहुंची और लिखित शिकायत करने के बाद उसे भोपाल तक छोड़ा था।

जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेन में ही महिला की शिकायत के बाद विधायकों से पूछताछ के लिए पहुंचे थे। एक विधायक ने तो यह तक कहा कि ऐसी जो भी मां-बहन हैं, उनसे कहो कि AC फर्स्ट का सफर न करें। विधायकों का ट्रेन के अंदर का ये वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Bengal News: दीदी के पास पहुंचानी हो अपनी शिकायत तो इन नंबरों पर करें फोन, दर्ज कराएं समस्या, होगा समाधान

उल्लेखनीय है कि 30 साल की महिला ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। दोनों विधायकों पर केस दर्ज हो चुका है। शिकायत में महिला ने बताया था- मैं रीवा की रहने वाली हूं।

यह भी पढ़ें- Howrah Bridge News: अलग-अलग रंगों की LED लाइट से सजेगा हावड़ा ब्रिज, स्क्रीन पर दिखेंगी रंग बिरंगी तस्वीरें

6 अक्टूबर को रेवांचल एक्सप्रेस के कोच नंबर एच-1 में रीवा से रानी कमलापति स्टेशन के लिए बैठी थी। 7 महीने के बेटे के साथ यात्रा कर रही थी। सामने वाली बर्थ में कोतमा विधायक सुनील सराफ (47) और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा (38) बैठे थे। रात 11.50 बजे मेरी साइड वाली बर्थ पर दोनों ने खाना खाया और फिर गालियां देने लगे। उन्होंने नशे में मुझे हाथ भी लगाया। बुरी नजर से देख रहे थे।

क्या कहते हुए दिखे विधायक

ट्रेन के सफर के दौरान का जो वीडियो सामने आया है उसमें जीआरपी से कोतमा विधायक सुनील सराफ कह रहे हैं कि वो (पीड़ित महिला) गोद में लिए बच्चे के सिर पर हाथ रखकर कह दें, कि क्या हुआ है। इसके बाद जो मुकदमा कहेंगी, वो मंजूर होगा।

इतने में किसी ने कहा कि एक बार बात कर लो, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं करना है, क्या बात करें, चलो 354 में ले चलो...। ऐसी जो भी मां-बहन हैं, उनसे कहो कि AC फर्स्ट का सफर न करें। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा कहते नजर आ रहे हैं- हमने ट्रे लगाई, 2-2 रोटियां खाईं...। इतने में विधायक सुनील सराफ मोबाइल कैमरा बंद करा देते हैं।