Move to Jagran APP

Vivah Panchami 2022: राम-जानकी विवाह आज, सुबह अभिषेक के बाद होंगे बधाई गीत; शाम को फेरे

Vivah Panchami 2022 आज सर्वार्थसिद्धि और रवि योग में श्रवण नक्षत्र के साथ राम-जानकी विवाह का आयोजन होगा। भगवान राम को दूल्हे के रूप में और सीता माता को जानकी के रूप में सजाया जाएगा। सुबह अभिषेक के बादबधाई गीत भी गाए जाएंगे। शाम के समय फेरे होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapPublished: Mon, 28 Nov 2022 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 08:39 AM (IST)
Vivah Panchami 2022: राम-जानकी विवाह आज, सुबह अभिषेक के बाद होंगे बधाई गीत; शाम को फेरे
Vivah Panchami 2022: रवि योग में श्रवण नक्षत्र के साथ राम-जानकी विवाह आज

इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Vivah Panchami 2022: सोमवार को शहर के राम मंदिर समेत 20 जगहों पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग में श्रवण नक्षत्र के साथ राम-जानकी विवाह होगा। इसमें 200 वर्ष पुराना जानकीनाथ मंदिर, गोरकुंड और 400 वर्ष पुराना नरसिंह मंदिर, नरसिंह बाजार भी शामिल है।

loksabha election banner

भगवान राम को दूल्हे के रूप में सजाया जाएगा

मंदिरों में आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस खास अवसर पर भगवान राम को दूल्हे के रूप में और सीता माता को जानकी के रूप में सजाया जाएगा। सुबह अभिषेक के बाद हवन-पूजन किया जाएगा और बधाई गीत भी गाए जाएंगे। शाम के समय विवाह की रस्‍में निभाने के बाद फेरे होंगे।

भगवान का विवाह श्रावण नक्षत्र में ही हुआ था

ज्योतिषी विनायक शास्त्री के अनुसार मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान का विवाह श्रावण नक्षत्र में ही हुआ था। पंचमी तिथि को इस बार सर्वार्थसिद्धि और रवि योग भी दिन तक रहेगा। दोपहर 1.35 बजे पंचमी तिथि समाप्त हो जाएगी, लेकिन उदयकाल में पंचमी होने के कारण आज तक पंचमी तिथि मानी जाएगी। इसके चलते मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दाल-बाफले का लगेगा भोग, पंचामृत से होगा अभिषेक

400 वर्ष पुराने नरसिंह मंदिर में भगवान राम व माता जानकी का विवाह होगा। पुजारी छोटे लाल शर्मा के अनुसार भगवान राम और माता जानकी को वर-वधू के रूप में सजाया जाएगा। सुबह भगवान राम और माता जानकी का दूध, दही, शहद, केसर, घी से बने पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।

1008 चांदी के फूलों से अर्चना और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी पंडितों द्वारा किया जाएगा। शाम सात बजे महाआरती के बाद गोष्ठी प्रसाद का वितरण होगा। इसके साथ ही गोरकुंड, खातीपुरा, आनंद बाजार स्थित राम मंदिर, नंदनगर, कनाड़िया रोड, तिलक नगर, द्वारकापुरी, विजय नगर में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Vivah Muhurat: शुक्र के उदय होते ही बजने लगी शहनाई, 2023 में विवाह के 89 शुभ मुहूर्त

Bharat Jodo Yatra: मध्‍य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन, बड़ा गणपति से उज्‍जैन के लिए रवाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.