Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajgarh News: चोरों की शादी में पुलिस बनी बराती, सात फेरे लेते ही दो दूल्हे गिरफ्तार; घबराई दुल्हनों ने क्या किया?

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 11:17 AM (IST)

    राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव के आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। चोरी देकर कई आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं शादी का सीजन भी जारी ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजगढ़ में पुलिस ने दो दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जेएनएन, राजगढ़। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग पैतरों का इस्तेमाल करती है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने ऐसे ही एक दिलचस्प प्लान बनाया, जिसके शिकंजे में कई आरोपी फंस गए। राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव के आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।  चोरी देकर कई आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, शादी का सीजन भी जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़िया सांसी गांव में शादियों के दौरान पुलिस ने पहरा लगा दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि शादी समारोह में कई आरोपी जरूर आएंगे। पुलिस का अंदेशा सही निकला। शादी समारोह में शामिल हुए चार आरोपियों को पकड़ने में  पुलिस कामयाब रही, जिसमें दो दुल्हा था।

    दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं

    इस घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी उपेंद्र भाटी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं, इसलिए बाहर से बारात नहीं आई थी। गांव में विवाह के दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें मोहनीश पिता गोपाल सांसी व रोहन पिता गोपाल सांसी का विवाह था।

    ऐसे में दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात फेरों का इंतजार किया। इस दौरान पुलिस बाराती भी बनी। सात फेरों के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों दूल्हों को विवाह स्थल से पकड़ लिया। दो अन्य आरोपियों रितिक व रोहित को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दो दूल्हों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद दुल्हनें व बाराती बिना दूल्हों के घर पहुंची।

    गांव में सैकड़ों कुख्यात आरोपी

    इस इलाके में कितने कुख्यात आरोपी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गांव में 97 स्थाई गिरफ्तारी वारंट, 78 पेंडिंग पुलिस केस व 25 इनामी इश्तहारी के केस हैं। इसलिए पुलिस ने इस गांव में 75-75 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई है।

    यह भी पढ़ें: फिर से खुलने जा रही है कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड की फाइल, बढ़ सकती हैं दिग्विजय सिंह की मुश्किलें