राहुल गांधी पहुंचे भोपाल, स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की; कई सड़क पर गिरे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल दौरे पर रहे जहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। राहुल के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी जिससे धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोग सड़क पर गिर गए। इस अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश में 23 साल बाद कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित करना है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं।
जेएनएन, भोपाल (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर हैं। आज यानी 3 जून को राहुल ने एमपी में संगठन सृजन अभियान का शंखनाद किया है। इस अभियान के जरिए राहुल एमपी में 23 साल बाद कांग्रेस की वापसी का प्लान बना रहे हैं। इसी कड़ी में जब राहुल भोपाल पहुंचे तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला।
राहुल के काफिले के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। वहीं, काफिला रुकने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया। राहुल की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में भोपाल एयरपोर्ट से जब उनकी कार कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ी तो रास्ते में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। राहुल के स्वागत में नारे लगने लगे। यही नहीं कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई कार्यकर्ता तो कार के सामने सड़क पर ही गिर पड़े।
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives in Bhopal, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/rfVZ85YLri
— ANI (@ANI) June 3, 2025
क्या है संगठन सृजन अभियान?
बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले 23 सालों से वनवास काट रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी अब राज्य में नया नेतृत्व तैयार कर रहे हैं। अभी तक राज्य में कांग्रेस की कमान कमल नाथ और दिग्विजय सरीखे नेताओं के हाथों में रहती थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल संगठन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
संगठन सृजन अभियान के तहत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के कामों से अवगत करवाएंगे। जाति आधारित जनगणना इसका मुख्य मुद्दा होगा। कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे की राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रयासों के सामने भारत सरकार को झुकना पड़ा और तभी सरकार जाति आधारित जनगणना के लिए मानी है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में #संगठन_सृजन_अभियान के तहत नियुक्त हुए पर्यवेक्षकों और प्रभारियों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया।
इस अभियान के माध्यम से हर ब्लॉक, हर जिले तक कांग्रेस की विचारधारा फिर से जन-जन तक पहुंचेगी। pic.twitter.com/qu6gur4rRD
— MP Congress (@INCMP) June 3, 2025
राहुल ने की बैठक
राहुल गांधी के भोपाल दौरे की बात करें तो कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जननायक राहुल गांधी जी ने भोपाल के रविंद्र भवन में #संगठन_सृजन_अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया.
इस अभियान का उद्देश्य, कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं, उन्हें और सशक्त बना कर संगठन को मज़बूत बनाना… pic.twitter.com/Eg6pjtsloi
— MP Congress (@INCMP) June 3, 2025
अधिवेशन में की शिरकत
इसके बाद राहुल गांधी ने सांसदों और विधायकों के साथ संवाद में हिस्सा लिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रभारियों के साथ संयुक्त बैठक की। ढाई बजे रवींद्र भवन सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के अधिवेशन में भी राहुल गांधी ने शिरकत की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।