'इनके बैग में गांजा रख दो...', सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कथित तौर पर होटल ...और पढ़ें

सिवनी पुलिस अधिकारी का गांजा प्लांट करने का वीडियो वायरल। (फोटो- स्क्रीनग्रैब @Sachingupta, 17-Nov-2026, सिवनी, MP)
HighLights
सिवनी पुलिस अधिकारी का गांजा प्लांट करने का वीडियो वायरल।
होटल कर्मचारी से व्यक्ति के बैग में गांजा रखने को कहा।
कोतवाली थाना प्रभारी को पद से हटाया, जांच शुरू।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी होटल के कर्मचारियों से एक व्यक्ति के बैग में गांजा रखने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को कहता नजर आ रहा है।
इस साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला सिवनी के बाबरिया रोड की होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा है। यहां होटल संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे हर महीने 25 हजार रुपए की मांग की थी।
मांग के मुताबिक पूरी रकम नहीं दे पाने पर अधिकारी होटल पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, होटल में ठहरे एक बालिग कपल को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में, अधिकारी को होटल कर्मचारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'उसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो।' वे होटल परिसर में नशीला पदार्थ रखकर होटल में ठहरे एक कपल को को ड्रग्स के मामले में फंसाने की योजना पर बात कर रहे थे।
वायरल फुटेज में कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी और उसके सात कुछ अन्य पुलिसकर्मी होटल के रिसेप्शन एरिया में दिखाई दे रहे हैं। जहां उनकी कर्मचारियों और स्टाफ से बहस चल रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो असली है या नहीं, और इसमें दिख रही बातचीत किस तारीख की है।
वायरल वीडियो की पुलिस कर रहो जांच
इस फुटेज का संज्ञान लेते हुए, सिवनी के एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कोतवाली थाना प्रभारी को पुलिस लाइन से संबद्ध करने का आदेश दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फुटेज की जांच की जाएगी, ताकि इसकी प्रमाणिकता का पता लगाया जा सके और बातचीत से जुड़ी परिस्थितियों को समझा जा सके।
यह भी पढ़ें- सिवनी में आधी रात को बड़ा हादसा: बेंगलुरु से नेपाल जा रही बस कंटेनर में घुसी, छह यात्री घायल
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के सिवनी SNCU में 6 महीने में 80 नवजातों की मौत, जांच के लिए बनी चार सदस्यों की टीम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।