विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवनी में आधी रात को बड़ा हादसा: बेंगलुरु से नेपाल जा रही बस कंटेनर में घुसी, छह यात्री घायल

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:37 PM (IST)

सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर बेंगलुरु से नेपाल जा रही एक यात्री बस कंटेनर से टकरा गई, जिससे छह यात्री ...और पढ़ें

हादसे के बाद यात्रियों को मंदिर के रैन बसेरे में ठहराया गया। (इनसेट- कंटेनर से टकराई बस)

हादसे के बाद यात्रियों को मंदिर के रैन बसेरे में ठहराया गया। (इनसेट- कंटेनर से टकराई बस)

HighLights

  1. बेंगलुरु से नेपाल जा रही बस कंटेनर से टकराई।

  2. हादसे में छह यात्री घायल, दो को गंभीर चोटें।

  3. सिवनी के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुई दुर्घटना।

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छपारा थाना क्षेत्र के रणधीर नगर के पास बेंगलुरु से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के वक्त नींद में थे यात्री

जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार के मुताबिक, बस आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकराई थी। दुर्घटना में छह यात्री घायल हुए हैं, इनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में MP की एयर होस्टेस की चाकू से गोदकर हत्या, साथ घूमने गए दोस्त पर संदेह

मंदिर के रैन बसेरे में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों का आगे का सफर रुक गया। ऐसे में महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को छपारा के लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित रैन बसेरे में ठहराया गया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी एवं शासकीय ठेकेदार शिवकुमार ठेकेदार ने उनके भोजन, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कराई।

बताया गया कि यात्रियों का समूह स्पेशल बस से बेंगलुरु से नेपाल जा रहा था। फिलहाल यात्रियों को गोल्डन टेंपल में ठहराया गया है। दूसरी बस की व्यवस्था होने के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।