विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा की ऐसे करें तैयारी, पंचामृत और अन्‍नकूट का जरूर लगाएं भोग

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Wed, 26 Oct 2022 09:50 AM (IST)

Govardhan Puja 2022 गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत और गायों को पूजा जाता है। इसके लिए सबसे पहले ...और पढ़ें

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों को पूजा जाता है।
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों को पूजा जाता है।

भिंड, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इस साल सूर्य ग्रहण की वजह से दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं हुई।

दीपावली 24 अक्टूबर को थी, लेकिन गोवर्धन पूजा आज (26 अक्टूबर) की जाएगी। गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों को पूजा जाता है।

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 प्रकार के व्यंजन अर्पित करना शुभ माना जाता है। इन व्यंजनों को अन्नकूट कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा की तैयारी ऐसे करें

गोवर्धन की पूजा करने के लिए सबसे पहले आपको घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाना चाहिए। इसके पश्‍चात रोली, चावल, जल, दूध, पान, केसर, खील, बताशे, फूल और दीप जलाकर भगवान गोवर्धन का पूजन करें।

ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन विधि-विधान से सच्चे मन से भगवान गोवर्धन की पूजा करने से भक्‍तों पर साल भर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

पूजन सामग्री

गोवर्धन पूजन के लिए मिठाई, अगरबत्ती, फूल और ताजे फूलों से बनी माला, रोली, चावल और गाय के गोबर प्रमुख हैं। इसके अलावा भगवान को भोग लगाने के लए अन्‍नकूट व 56 तरह के व्‍यंजन तैयार किए जाते हैं और शहद, दही और चीनी का प्रयोग कर पंचामृत तैयार किया जाता है।

भोग का सामान

गोवर्धन पूजन पर भगवान श्री कृष्ण को गेहूं, चावल, बेसन से तैयार सब्‍जी व पत्तेदार सब्जियां अर्पित की जाती हैं। शहद, चीनी, दही, दूध, सूखे मेवे और तुलसी से तैयार किया गया पंचामृत भगवान कृष्ण को और बाद में भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

कई तरह की सब्जियों से बनी अन्नकूट सब्जी भी भगवान कृष्ण के भोग के लिए बनाई जाती है।

यह भी पढ़ें-

Bhai Dooj 2022: यमराज ने प्रसन्‍न हो बहन यमुना को दिया था ये वरदान, तभी से मनायी जाती है भाई दूज