Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्‍नेंट महिलाएं न करें ये काम, गर्भस्‍थ शिशु को हो सकता है नुकसान

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2022 09:54 AM (IST)

    Surya Grahan 2022 आज साल का पहला सूर्यग्रहण पड़ रहा है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष ख्‍याल रखना चाहिए।उन्‍हें घर में रहने और नुकीली वस्‍तुओं का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है। इन नियमों का पालन न करने से गर्भस्‍थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।

    Hero Image
    Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल कर भी ये काम न करें

    भोपाल, जेएनएन। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई को लगेगा। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे होने वाले दुष्प्रभाव बच्चे पर पड़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्या करें और क्या न करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य ग्रहण का समय

    वर्ष का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिणी दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों और प्रशांत और अटलांटिक महासागरों से दिखाई देगा और यह आंशिक ग्रहण होगा। नासा के अनुसार, 2022 का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। इस बीच, भारत में आंशिक ग्रहण 1 मई को दोपहर 12:15 बजे IST से शुरू होगा और 2 मई को सुबह 4:07 बजे तक रहेगा।

    गर्भवती महिलाओं सूर्य ग्रहण के समय न करें ये काम

    -गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चाकू, कैंची आदि के इस्तेमाल से बच्चे पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

    - सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की ओर न देखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें हानिकारक किरणें होती हैं जो आंखों को प्रभावित कर सकती हैं।

    -गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान अपने घर से बाहर नहीं जाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण यह मां और उसके बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

    गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये काम

    - गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए।

    - खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढकने की सलाह दी जाती है जिससे सूर्य की हानिकारक किरणें घर में प्रवेश न कर पायें।

    - सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

    - सूर्य ग्रहण के दौरान जागते रहना चाहिए और प्रार्थना या मंत्रों का जाप करना चाहिए।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्रियों/गणनाओं की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सूचना विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांगों/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/शास्त्रों से संकलित कर आपको भेजी गई है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है, पाठकों या उपयोगकर्ताओं को इसे केवल जानकारी के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी उपयोगकर्ता या स्वयं पाठक की होती है।'

    comedy show banner
    comedy show banner