Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव; चार पुलिसकर्मी घायल

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 03:26 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में पुलिस टीम पर फिर हमला किया गया है। सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पथराव में करीब चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव का माहौल तनावपूर्ण होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव (सांकेतिक तस्वीर)

    जेएनएन, सागर। मध्य प्रदेश में पुलिस टीम पर फिर हमला किया गया है। सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पथराव में करीब चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव का माहौल तनावपूर्ण होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दो वांरटी पकड़ने थे

    बताया गया है कि पुलिस को दो वांरटी पकड़ने थे, इसके लिए गुरुवार शाम को सुरखी थाना पुलिस की टीम ग्राम महुआखेड़ा में पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों को लोगों ने घेर लिया। इनमें महिलाओं भी थीं। इसके बाद इन लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।

    आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया

    बताया गया है कि पुलिस टीम को जाना था, सुरखी थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में लेकिन वे गलती से जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में पहुंच गए थे। यहां वारंटियों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ करने लगे तो कुछ ग्रामीणों से बहस हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

    बाद में पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अभी कोई जानकारी देने से इन्कार किया है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मध्य प्रदेश में पुलिस टीम पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों मऊगंज जिले के गड़रा गांव में पुलिस टीम पर दबंगों के हमले में एक एएसआइ की मौत हो गई।