Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिंदगी से दूर और मौत के करीब जा रहा था शख्स, 18 मिनट में पुलिस ने मारी एंट्री तो होने लगी खूब तारीफ

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 02:56 AM (IST)

    Rewa Latest News मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने शानदार काम किया है। यहां जमीन के विवाद से परेशान एक व्यक्ति अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा था। जब पुलिस को इसका पता चला तो आनन-फानन एक टीम घटनास्थल पहुंची। व्यक्ति फंदे पर लटक गया था। मगर एक पुलिसकर्मी ने उसे ऊपर उठाया और रस्सी काटकर उसकी जान बचाई। अब लोग पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    Hero Image
    रीवा में पुलिस ने बचाई शख्स की जान। (सांकेतिक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रीवा। पुलिस कभी समय पर नहीं पहुंचती है। यह लोगों में एक आम धारणा है। मगर मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। यहां जिंदगी से दूर और मौत के करीब जा रहे एक शख्स को पुलिस बचा लाई। मामला रीवा जिले के बरौं गाव का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से रीवा के नवनिर्मित एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला लोकार्पण की तैयारियों में जुटा रहा। तभी 108 नबंर पर आई एक कॉल से हड़कंप मच गया। दरअसल, कॉल करने वाले ने बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। इसकी सूचना सेमरिया थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस कर्मियों के साथ एंबुलेंस को काम भेजा गया।

    जब गांव पहुंची एंबुलेंस

    कुछ देर में पुलिस टीम गांव पहुंच गई। वहां शख्स पेड़ से फंदा लगा रहा था। तभी एक पुलिसकर्मी ने शख्स को ऊपर उठाया और उसके पैरों को अपने कंधे पर रख लिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने फंदे को हटाया। पुलिस की टीम गंभीर हालत में शख्स को रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

    पुलिस की खूब हो रही वाहवाही

    आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स का नाम हीरा सिंह है। वह बरौं गांव का रहने वाला है। वहीं जान बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम अतुल पांडे है। जानकारी के मुताबिक अब हीरा सिंह की हालत ठीक है। महज 18 मिनट में एंबुलेंस 13 किमी की दूरी तय करके घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस की तत्परता की वजह से एक शख्स की जान बच गई। चारों तरफ पुलिस की खूब वाहवाही हो रही है।

    हीरा सिंह ने क्यों उठाना चाहा यह कदम?

    जानकारी के मुताबिक हीरा सिंह का अपने परिवार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक 50 साल पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका है। करीब तीन दशक तक वे गांव में नहीं रहे। मगर अब यहां थोड़ी सी जमीन के सहारे गुजर-बसर करना चाहते हैं। मगर परिवार के लोग विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि हीरा सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाने के बारे में सोचा, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक जिंदगी बच गई।

    यह खबर सामने आने के बाद लोग पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर टीम नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता है। अगर किसी भी सूचना पर समय रहते कदम उठाए जाए तो कई घटनाओं को रोका जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ढहा मकान, मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत, कई घायल

    यह भी पढ़ें: 4 साल बाद आई अक्ल! सीमा विवाद चीन को पड़ा बहुत भारी; भारत के इन कदमों से परेशान हो उठे थे जिनपिंग

    comedy show banner