Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MP, बिहार और गोवा समेत इन पांच राज्यों को आज मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 07:47 AM (IST)

    PM Modi Bhopal Visit News पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों में भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मप्र के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

    Hero Image
    MP, बिहार और गोवा समेत इन पांच राज्यों को आज मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    भोपाल, जेएनएन। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज रानी कमलापति स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अलग-अलग रूट पर चलने वाली पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)-मुंबई के बीच चलाई जाएगी। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क प्राप्त होगा। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों में भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मप्र के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों के संपर्क में सुधार लाएंगी।

    भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मप्र के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेंगी। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।

    इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी और इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।