विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: पेट्रोल की आपूर्ति में धोखाधड़ी, 50 लीटर की क्षमता वाली कार में भरा 57 लीटर का पेट्रोल, पेट्रोल पंप सील

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 09 Feb 2023 02:10 PM (IST)

मोखा पेट्रोल पंप ने एक कार मालिक की 50 लीटर क्षमता वाली कार के टैंक में 57.43 लीटर पेट्रोल भर ...और पढ़ें

पेट्रोल की आपूर्ति में धोखाधड़ी प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील
पेट्रोल की आपूर्ति में धोखाधड़ी प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। जबलपुर के दूसरा पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल मोखा पेट्रोल पंप ने एक कार मालिक की 50 लीटर क्षमता वाली कार के टैंक में 57.43 लीटर पेट्रोल भर दिया। जिसके बाद कार के मालिक ने इस बारे में एसडीएम जबलपुर के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

कार के मालिक ने एसडीएम से की थी शिकायत

एसडीएम ने शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस अफसरों की टीम ने पेट्रोलपंप पर पहुंच कर जांच की और पंप को सील कर दिया है। शाम एसडीएम पीके सेनगुप्ता को कार मालिक ने शिकायत दी कि दूसरा पुल के पास स्थित मोखा पेट्रोल पंप ग्राहकों को डीजल-पेट्रोल के नाम से धोखाधड़ी कर रहा हैं। कम पेट्रोल और डीजल टंकी में डालकर ज्यादा पेट्रोल और डीजल के पैसे ले रहा है।

जांच के दौरान आपूर्ति में गड़बड़ का हुआ खुलासा

एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति नियंत्रक को इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर नापतौल निरीक्षक किरण सैयाम एवं पुलिस बल को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। वहां जांच के दौरान उन्हें प्राथमिक तौर पर गड़बड़ी की पुष्टि की।

यह भी पढ़े- Fact Check: अंबाला में मनचले की पिटाई के पुराने वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर मेरठ का बताते हुए किया जा रहा शेयर

प्रशासन ने पेट्रोल पंप को किया सील

देर रात में ही प्रशासन ने पेट्रोलपंप को सील कर दिया। हालांकि इसकी सूचना इंडयिन आइल कार्पोरेशन को भी दी गई है। विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर प्रशासन पेट्रोल पंप के जांच में जुटे हुए हैं। इस मामले का खुलासा जब हुआ जब एक क्रेटा कार मालिक संबंधित पेट्रोलपंप पर डीजल डलवाने गया था।

50 लीटर क्षमता की कार में भरा 57 लीटर पेट्रोल

कार के मालिक ने गाड़ी की टंकी फुल करने के लिए लिए कहा। टंकी में पहले से भी थोड़ा बहुत पेट्रोल मौजूद था। कार की टंकी की क्षमता 50 लीटर है, लेकिन उसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने 57 लीटर पेट्रोल भर दिया। इसके बाद गाड़ी मालिक ने इसकी जानकारी जबलपुर एसडीएम पीके सेनगुप्ता को दी थी।

यह भी पढ़े- Budget Session 2023: थोड़ी देर में राज्यसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, फिर निशाने पर रहेगा विपक्ष?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।