मध्य प्रदेश के 53 वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी, अजय श्रीवास्तव कलेक्टर और वीरेंद्र जैन होंगे एसपी
Madhya Pradesh 53rd district Mauganj मध्य प्रदेश में एक नया जिला मऊगंज बनाया गया है। यह प्रदेश का 53वां जिला होगा। मऊगंज हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। वीरेंद्र जैन को एसपी और अजय श्रीवास्तव को डीएम बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की भी नियुक्ति भी इसी सप्ताह होगी। राजपत्र के प्रकाशन के बाद जिले का गठन हो जाएगा।

भोपाल, जेएनएन। रीवा जिले से तीन तहसीलों को अलग करते हुए मध्य प्रदेश में एक नया जिला मऊगंज (Mauganj) बनाया गया है। यह प्रदेश का 53वां जिला होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।
राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी किया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है।
कलेक्टर और एसपी की हुई नियुक्ति
वीरेंद्र जैन को एसपी और अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की भी नियुक्ति भी इसी सप्ताह होगी। पहले मऊगंज कलेक्टर बनाई गई सोनिया मीणा को आदेश निरस्त कर देर रात अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर बनाने के आदेश जारी किए गए।
सीएम ने की थी मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए गए।
इनका निराकरण करते हुए बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कैबिनेट ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन के आदेश जारी कर दिए।
नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू
राजपत्र के प्रकाशन के बाद जिले का गठन हो जाएगा। रीवा जिले में हुजूर,हुजूरनगर, जवा, त्योंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगवां तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नागदा जिले बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। बता दें कि सीएम पिछले महीने नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।