Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Ration Cards: मध्‍य प्रदेश में अब नहीं बनेंगे नए राशन कार्ड, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अनुसार भौतिक या इलेक्ट्रानिक रूप से राशन कार्ड जारी करने के प्रविधान में बदलाव कर अब केवल हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ आनलाइन जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Mon, 13 Mar 2023 07:17 PM (IST)
    Hero Image
    मध्य प्रदेश में शासन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया-

    भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में शासन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया, जिसमें कहा गया कि अब राज्य में नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे। साथ ही शासन ने यह भी कहा कि डुप्लीकेट राशन कार्ड भी जारी नहीं होंगे। राज्य शासन ने मैनुअल राशन कार्ड जारी नहीं करने के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई पात्रता पर्ची की जारी

    आपको बता दें राज्य शासन ने कई नए बदलाव किए हैं। सात जनवरी 2017 में अधिसूचना जारी कर लोक सेवाओं के प्रदाय की जानकारी अधिनियम 2010 में संशोधन कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सेवाओं में बीपीएल/एपीएल राशन कार्ड जारी होने की सुविधाओं को हटाकर नई पात्रता पर्ची जारी की गई है, जिसमें नाम सुधार, नाम जोड़ना, नाम काटना, पता परिवर्तन एवं स्थानांतरण सुविधाओं को जोड़ा गया है।

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015

    इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अनुसार, भौतिक या इलेक्ट्रानिक रूप से राशन कार्ड जारी करने के प्रविधान में बदलाव कर अब केवल हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ आनलाइन जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।

    अब लगेगी फर्जी राशन कार्ड बनाने पर रोक

    आपको बता दें कि शासन स्तर पर लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि, प्रदेश में स्थानीय स्तर पर अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद शासन ने मैनुअल राशन कार्ड बनाने पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन वितरण की प्रणाली के बाद फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने पर रोक लगेगी।