विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naidunia Forum: हमने लोगों की जिंदगी बनाई, क्योंकि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं- सीएम शिवराज

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 04 Oct 2023 12:28 AM (IST)

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 20 वर्ष पहले जब हमारे पास सत्ता आई थी तब बुनियादी ...और पढ़ें

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम में बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो।
नईदुनिया-नवदुनिया फोरम में बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री बोले- कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जो देश ही नहीं दुनियाभर में सराही गईं
  2. 'नईदुनिया-नवदुनिया फोरम' में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताई प्रदेश की विकास यात्रा

वीरेंद्र तिवारी, भोपाल। बीते 20 वर्षों में हमने केवल सीमेंट-कांक्रीट वाला विकास ही नहीं किया बल्कि जनकल्याण की ऐसी प्रभावशाली योजनाएं शुरू कीं, जिनसे लोगों की जिंदगी बन गई। मैं हमेशा कहता हूं कि हमने मध्य प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि ऐसा परिवार चलाया है, जिसमें हर सदस्य का सम्मान व उत्थान हुआ। किसान, व्यापारी, बुजुर्ग और युवा हर वर्ग का ध्यान रखा। महिलाओं के सम्मान के लिए जितना काम मध्य प्रदेश में हुआ, वह देश में अन्यत्र कहीं देखने को नहीं मिलता। उक्त बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को "नईदुनिया-नवदुनिया फोरम" में कही।

सीएम ने प्रस्तुत की बीते दो दशक में हुए विकास का लेखा-जोखा

नईदुनिया, दैनिक जागरण का सहयोगी प्रकाशन है। चुनावी बेला में वह प्रदेश में बीते दो दशक में हुए विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे थे। शिवराज सिंह के उद्बोधन में आत्मविश्वास, कुछ करने की संतुष्टि, प्रदेश की तस्वीर बदलने के गर्व के साथ ही प्रदेश के भविष्य की रूपरेखा भी स्पष्ट दिखाई दी।

आज प्रदेश समृद्ध और सुरक्षित हैः सीएम शिवराज

शिवराज सिंह ने कहा कि 20 वर्ष पहले जब हमारे पास सत्ता आई थी तब बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सहित हर क्षेत्र में हम पिछड़े थे। अर्थव्यवस्था कमजोर थी, डकैतों-नक्सलियों का डर था। हमारी सरकार ने डकैतों, नक्सलियों और सिमी का खात्मा कर प्रदेश को शांति का टापू बना दिया। माहौल सुरक्षित बना तो इंदौर-भोपाल में इतने उद्योग लगे कि अब तो हमारे पास जगह कम पड़ गई है। आज प्रदेश समृद्ध है और सुरक्षित भी।

मध्य प्रदेश में नारी सशक्तीकरण विषय पर भी हुई बातचीत

शिवराज सिंह के अलावा खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने विविध सत्रों में सारगर्भित बातें कहीं। मध्य प्रदेश में नारी सशक्तीकरण विषय पर भोपाल की महापौर मालती राय, स्टार्टअप वायु इंडिया की प्रबंध निदेशक प्रियंका मोक्षमार, सेज समूह की कार्यकारी निदेशक शिवानी अग्रवाल से साहित्यकार व राज्य जीएसटी उपायुक्त रक्षा दुबे ने विमर्श किया।

यह भी पढ़ेंः हर पैरामीटर पर Indian Railways ने अलग स्तर को छुआ, अश्विनी वैष्‍णव ने Vande Bharat Train को लेकर कही ये बात

एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र में भविष्य के मध्य प्रदेश पर एमएसएमई व उद्योग आयुक्त पी. नरहरि, सेज समूह के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल, स्टार्टअप द कबाड़ीवाला के सह संस्थापक अनुराग असाटी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने चर्चा की।

यह भी पढ़ेंः Naidunia Forum: सिंचाई से लेकर लाड़ली बहना योजना तक... CM शिवराज ने गिनाईं राज्य सरकार की उपलब्धियां