यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हर पैरामीटर पर Indian Railways ने अलग स्तर को छुआ, अश्विनी वैष्णव ने Vande Bharat Train को लेकर कही ये बात
Naidunia Navdunia Forum 7th Session यात्री अनुभव के स्तर पर बात करें तो हमने सोचना शुरू किया है कि देश ...और पढ़ें

जेएनएन, भोपाल। Naidunia Navdunia Forum 7th Session: नईदुनिया-नवदुनिया फोरम के अंत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे पर प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि 2014 से 2023 तक 25 हजार किलोमीटर पटरियां डाली गई है। दो लाख 40 हजार करोड़ का बजट है। वर्तमान में हर पैरामीटर पर रेलवे ने अलग स्तर को छुआ है।
PM Modi की चुनौती ने वंदे भारत के लिए किया प्रेरित
यात्री अनुभव के स्तर पर बात करें तो हमने सोचना शुरू किया है कि देश में यूरोप की तरह की ट्रेन व्यवस्था कैसे लाई जायें। देश में वंदे भारत जैसी ट्रेन आयात करने की बात पर प्रधानमंत्री बोले, देश के इंजीनियरों से डिजाइन कराकर इस ट्रेन को यहीं बनाया जाए। हमने चुनौती ली और वंदे भारत बनी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रोताओं से भी वंदे भारत का अनुभव पूछा। एक युवा ने कहा यह प्लेन से बेहतर है। मंत्री ने बताया कि यह वैज्ञानिक तौर पर भी सही है क्योंकि इसमें प्लेन से 100 गुना कम ध्वनि प्रदूषण है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में MP के भविष्य पर चर्चा के लिए मंच तैयार, आज CM समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से भी बेहतर ट्रेन बन जाए तो वंदे भारत निर्यात की जाएंगी। बुलेट ट्रेन तकनीकी रूप से बेहद जटिल लेकिन आज 250 किमी का काम इसका पूरा हो गया है। बुलेट ट्रेन का वृहद स्तर का काम है। जापान के पीएम ने बुलेट ट्रेन का काम देखा। दो दिन देखने के बाद उन्होंने कहा, मैं भरोसा नहीं कर सकता, बहुत तेज काम हो रहा है। चिनाब नदी का पुल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है।
