विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naidunia-Navdunia Forum: भोपाल में MP के भविष्य पर चर्चा के लिए मंच तैयार, आज CM समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Tue, 03 Oct 2023 09:11 AM (IST)

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम का आज आयोजन होने जा रहा है इसके लिए भोपाल में मंच सजकर तैयार हो गया है। इस ...और पढ़ें

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज, भोपाल में होगा कार्यक्रम
नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज, भोपाल में होगा कार्यक्रम

HighLights

  1. नईदुनिया-नवदुनिया फोरम आज
  2. भोपाल में होगा फोरम का आयोजन
  3. CM शिवराज सिंह चौहान समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Naidunia-Navdunia Forum: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज नई दुनिया-नवदुनिया फोरम का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए मंच सजकर तैयार हो गया है। इस फोरम में सामाजिक मुद्दों और राज्य के विकास पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेगे फोरम का उद्घाटन

नई दुनिया-नवदुनिया फोरम का आयोजन नई दुनिया समूह की तरफ से किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), जबकि समापन केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) करेंगे। फोरम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम का आयोजन कहां किया जाएगा?

नईदुनिया-नवदुनिया फोरम का आयोजन भोपाल के होटल ताज लेक फ्रंट में होगा। इस दौरान कई सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। इस फोरम का विषय है- नए पड़ाव पर मध्य प्रदेश।

फोरम में कौन-कौन शामिल होंगे?

इस फोरम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फिल्म निर्माता व निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी शामिल होंगे। वे मध्य प्रदेश की विकास यात्रा पर अपनी बात रखेंगे।

उद्घाटन सत्र में सीएम शिवराज होंगे शामिल

फोरम के उद्घाटन सत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के भविष्य पर बात करेंगे। वहीं, दूसरे सात्र में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पर्यटन, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति पर अपनी बात रखेंगे।

तीसरे सत्र में नारी सशक्तिकरण पर होगी चर्चा

फोरम के तीसरे सत्र में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा होगी, जिसमें महापौर मालती राय, वायु इंडिया की प्रबंध निदेशक प्रियंका मोक्षमार्ग, सेज समूह की कार्यकारी निदेशक और साहित्यकार व जीएसटी कमिश्नर रश्मि दुबे अपनी बात रखेंगी।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव से पहले CM का एलान, राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ तक बढ़ाएंगे बजट

चौथे सत्र में 'भविष्य का मध्य प्रदेश' विषय पर होगा मंथन

नई दुनिया-नवदुनिया फोरम के चौथे सत्र में 'भविष्य का मध्य प्रदेश' विषय पर मंथन होगा। इसमें एमएसएमई और उद्योग कमिश्नर पी. नरहरि, सेज समूह के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया और कबाड़ीवाला के सह संस्थापक अनुराग असाटी चर्चा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: MP News: भोपाल मेट्रो के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, CM शिवराज सुभाष नगर में ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

समापन सत्र में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री तोमर

फोरम के पांचवें सत्र में 'फिल्म उद्योग एवं मध्य प्रदेश में संभावनाएं' विषय पर चर्चा होगी, जिसमें विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बात रखेंगे। वहीं, छठे और अंतिम सत्र में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होंगे। वे प्रदेश में कृषि के भविष्य समेत कई विषयों पर चर्चा करेंगे।