Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Weather Update: इंदौर-भोपाल में झमाझम वर्षा से तापमान में गिरावट, घना कोहरा छाया

    MP Weather Update प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को वातावरण ने ठंडक घोल दी है। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आईं है। ठिठुरन की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं वर्षा के बाद कोहरा भी छाया। इंदौर में मंगलवार रात हुई जोरदार वर्षा से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है।

    By Jagran News Edited By: Paras PandeyUpdated: Thu, 04 Jan 2024 11:15 AM (IST)
    Hero Image
    इंदौर में मंगलवार रात हुई जोरदार वर्षा से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है।

    जेएनएन, भोपाल। प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को वातावरण ने ठंडक घोल दी है। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आईं है। ठिठुरन की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं वर्षा के बाद कोहरा भी छाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में मंगलवार रात हुई जोरदार वर्षा से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। इस वक्त समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। नमी 90 प्रतिशत तक आ रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छा रहा है। 

    खरगोन, खंडवा, जबलपुर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में है। मौसम केंद्र से मिली मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार सुबह 8.30 तक सबसे अधिक वर्षा इंदौर में 3.2 मिलीमीटर , खंडवा 1 मिलीमीटर , उज्जैन में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं बुधवार को शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पूर्व कृषि संचालक विशेषज्ञ डॅा.जीएस कौशल ने बताया कि वर्षा से थोड़ा फायदा तो हुआ है।

    लेकिन लगातार बादल होने के कारण चना में इल्ली लग सकती है। इसलिए हो रही वर्षा मौसम विभाग के विज्ञानी के अनुसार एक ट्रफ लाइन जो सेंट्रल उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक है। जिसके चलते पूर्व और पश्चिम मध्यप्रदेश के भागों में वर्षा देखने को मिल रही है।

    ऐसा मौसम आगे दो से तीन दिनों तक बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक सिस्टम अरेबियन सागर पर है जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण भी एमपी में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। ग्वालियर का दिन सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में बुधवार को दिनभर ठिठुरन रही। 

    जिलों में हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 23.9 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री तापमान रहा। जिला अधिकतम - न्यूनतम भोपाल - 23.9 - 13.9 इंदौर - 25.2 -15.6 जबलुर - 14.6 -10.1 ग्वालियर- 27.4 -12.5