यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP के सीधी में 15 से अधिक कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म, आवाज बदलकर आदिवासी लड़कियों को बनाता था निशाना
मध्य प्रदेश ( MP Sidhi Crime News ) के सीधी जिले में कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म ...और पढ़ें

HighLights
- सीधी जिले में 15 से अधिक कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म
- तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया
- आवाज बदलकर महिला छात्रों से करता था बात
जागरण न्यूज नेटवर्क, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 15 से अधिक कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी आवाज बदलकर पीड़ित लड़कियों से बात कर अपने झांसे में फंसाता था।
इस मामले में रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे बनाता था महिलाओं को अपना निशाना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स अपनी आवाज बदलकर कॉलेज में पढ़ने वाली आदिवासी पीड़ित महिला छात्राओं से बात करता था। जब लड़कियां इसके झांसे में आ जाती तो इनसे समस्या पूछता और निराकरण करने के लिए कागजात के साथ बुलाता फिर दुष्कर्म करता। फिर पीड़ित महिलाओं को किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देता। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपना मोबाइल फोन भी तोड़ देता। बता दें कि यह सिलसिला करीब 6 माह तक चलता रहा।
इस मामले में अब तक 4 पीड़िताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इनकी संख्या 15 से अधिक होने की आंशका है। पुलिस जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: MP News: खुले में नमाज को लेकर सीएम सख्त, बोले- धार्मिक स्थलों पर रखें नजर, कानून व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता
यह भी पढ़ें: पत्नी और 6 महीने की बेटी का कुल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी... दमोह में सनसनीखेज वारदात
