विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी और 6 महीने की बेटी का कुल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी... दमोह में सनसनीखेज वारदात

Published: Fri, 24 May 2024 08:15 PM (IST)

इस संबंध में जिले के हिंडोरिया थाना प्रभारी के अनुसार ग्राम रोड़ा पटना में मनोज पटेल 35 वर्ष की पत्नी सोनम पटेल 25 वर्ष और 6 माह की बेटी वेदिका शुक्रवार की दोपहर घर में सो रही थी कि इस दौरान मनोज पटेल ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी एवं स्वयं घर के इसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पत्नी सहित अपनी 6 माह की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर युवक खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
पत्नी सहित अपनी 6 माह की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर युवक खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।

जागरण न्यूज नेटवर्क, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम रोड़ा पटना में शुक्रवार की दोपहर एक युवक द्वारा अपनी पत्नी सहित अपनी 6 माह की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस संबंध में जिले के हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम के अनुसार ग्राम रोड़ा पटना में मनोज पटेल 35 वर्ष की पत्नी सोनम पटेल 25 वर्ष और 6 माह की बेटी वेदिका शुक्रवार की दोपहर घर में सो रही थी कि इस दौरान मनोज पटेल ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी एवं स्वयं घर के इसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना के दौरान परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। वहीं, उसकी दो अन्य बड़ी बेटी 4 वर्षीय राधिका और 2 वर्षीय भूमिका बाहर कहीं खेल रही थी। घटना की जानकारी रखते ही समूचे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके उपरांत तत्काल ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

परिजनों के अनुसार मनोज पटेल उम्र 35 वर्ष मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था जिस कारण से उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन अचानक इस प्रकार की घटना घटित होने से समूचे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।