Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: आज से दो दिन प्रदेश मुख्यालय में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, जिलाध्यक्षों के नामों पर होगा मंथन

    संगठन चुनाव के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रभारी व अधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नामों पर मंथन करेंगे। जिलाध्यक्ष के नामों के लिए संभाग से लेकर मंडल तक जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की गई है। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नामों का पैनल तैयार किया गया। इसके लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 02 Jan 2025 05:30 AM (IST)
    Hero Image
    भाजपा नेता प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नामों पर मंथन करेंगे (सांकेतिक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। नव वर्ष में भाजपा नेताओं का भोपाल में जमावड़ा होगा। संगठन चुनाव के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रभारी व अधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नामों पर मंथन करेंगे। मंडल अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्ष के चुनाव की रायशुमारी संभाग से लेकर मंडल तक जनप्रतिनिधियों से की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला अध्यक्षों के नामों पर मंथन किया जाएगा

    जिलाध्यक्ष के नामों के लिए संभाग से लेकर मंडल तक जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की गई है। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नामों का पैनल तैयार किया गया। इसके लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अब इन नामों में से अंतिम तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष दिल्ली भेजा जाएगा। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार दो दिन बैठक कर जिला अध्यक्षों के नामों पर मंथन किया जाएगा।

    सांसद व विधायकों को भी बैठक में बुलाए जाने की तैयारी

    भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर बैठक कर जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षकों को भी बुलाया गया है। वहीं सांसद व विधायकों को भी बैठक में बुलाए जाने की तैयारी है।

    मुख्यमंत्री आवास में छह जनवरी को लगेगा जनता दरबार

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नववर्ष में प्रदेश की आम जनता से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उसका निराकरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री आवास में छह जनवरी को जनता दरबार लगेगा। जनता दरबार में वे आम जन मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी फरियाद सुनाएंगे, जो किसी कारण से मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाते हैं। इसके पीछे सरकार मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे तौर पर किया जा सके।

    बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी

    दरअसल, नव वर्ष में मुख्यमंत्री डा यादव नई पहल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो घंटे तक आमजन से मुलाकात करेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे। बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    वहीं, जिन लोगों की शिकायतें हैं, उनके आवेदनों को शामिल कर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री के एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार की योजनाओं के लाभान्वित आमजन भी मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता जिनकी समस्या का निराकरण हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद देंगे।

    यह भी पढ़ें- युवा अन्नदूत योजना के लाभार्थियों का होगा 14 लाख का बीमा, मोहन सरकार का एलान