विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Harda Blast: हरदा ब्लास्ट को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ये क्राइम सरकार ने कराया है...

Published: Wed, 07 Feb 2024 01:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ ...और पढ़ें

MP Harda Blast: हरदा ब्लास्ट को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
MP Harda Blast: हरदा ब्लास्ट को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

जीतू पटवारी ने कहा कि हमने प्रदेश में भू माफिया रेत माफिया सुना था लेकिन भाजपा के राज्य में बारूद माफिया भी पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कुर्सी से चिपके हुए बैठे हैं, उनको घटना वाले दिन ही मौके पर आकर परेशान लोगों से मिलना था।

जीतू पटवारी ने सरकार से मांग की है कि हादसे में जो घायल हुए हैं उन्हें 10 लाख और जिनकी मौत हुई है। उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि तत्काल जारी की जाए।

रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठाए सवाल

जीतू पटवारी ने रेस्क्यू अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां ताबड़तोड़ पोकलेन मशीन जमीन खोद रही है उससे लगता है कि सरकार लाशों को निकालना नहीं उन्हें दफनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हुई है और फोरेंसिक का एक भी अधिकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- काम की खबर: बेटी होने पर किस राज्य में सरकार देती है कितने रुपये, क्या इस योजना के बारे में जानते हैं आप?

यह भी पढ़ें- 'अच्छा काम करने वाले को नहीं मिलता सम्मान, खराब काम करने वाले को...' नितिन गडकरी ने क्यों कही ये बात?