MP Board 5th 8th Result 2025: आज दोपहर 1 बजे आएगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश 28 मार्च को दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बाताया कि उक्त परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को अपरान्ह एक बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा।

जेएनएन, भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश 28 मार्च को दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
एक बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा रिजल्ट
इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बाताया कि, उक्त परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को अपरान्ह एक बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। जिसके उपरांत विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक निम्न क्यूआर कोड़ मे माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
24 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी परीक्षा
उल्लेखनीय है कि, उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 24 फरवरी से 5 मार्च के मध्य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
इन लगभग 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।