विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Accident News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिले में हुए हादसों में 8 लोगों की मौत, मरने वालों में तीन बच्चे

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 15 Nov 2022 02:41 AM (IST)

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से 130 किमी दूर स्थित गांव आली में एक मोटरसाइकिल ने एक मकान की ...और पढ़ें

हादसे में मरने वालों की उम्र 10 से 21 साल की बीच थी।
हादसे में मरने वालों की उम्र 10 से 21 साल की बीच थी।

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और वहीं एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। यह हादसे बैतूल, धार और हरदा जिले में में हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमवार सुबह धार जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, इनमें से तीन बच्चे थे। 

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से 130 किमी दूर स्थित गांव आली में एक मोटरसाइकिल ने एक मकान की दीवार में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मरने वालों की उम्र 10 से 21 साल की बीच थी। दीवार ढहने से चारों की मौत हुई है।

सड़क हादसों गई जानें

वहीं बैतूल जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर स्थित गांव खामला में यह हादसा साेमवार दोपहर के बाद हुआ था। वहीं इस हादसे में एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका है।

इसके अलावा, हरदा जिले में इंदौर हाइवे पर खिड़कीवाला गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।