Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में महिला से दुष्कर्म, बदहवास हालत में ट्रेन से उतरी पीड़िता

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 12 Feb 2022 10:59 AM (IST)

    यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में एक महिला से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 12 बजे की है। 12 बजकर 25 मिनट पर बदहवास हालत में ये महिला भोपाल स्‍टेशन पर उतरी थी।

    Hero Image
    संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में महिला यात्री से दुष्कर्म

    भोपाल, जेएनएन। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस  ( Sampark Kranti Express) की पेंट्री कार में एक विक्रेता द्वारा चलती ट्रेन में एक महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है, ये ट्रेन यशवंतपुर (Yashwantpur) से हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) की ओर जा रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर भोपाल स्टेशन पर बदहवास हालत में ट्रेन से नीचे उतरी पीड़िता ने रात करीब 12 बजे की घटना बताई है। इस घटना के चलते स्टेशन पर करीब आधा घंटा रुकने के बाद ट्रेन एक बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। पुलिस शक के आधार पर ट्रेन के कुछ वेंडरों को पूछताछ और पहचान के लिए ले गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीआरपी थाने के मुताबिक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही पीड़ित महिला यात्री को अभिरक्षा में ले लिया गया। साथ ही शक के आधार पर ट्रेन के कई वेंडरों को पकड़कर लड़की से आरोपी की शिनाख्त का प्रयास किया गया। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि महिला की हालत ठीक नहीं है। वह ठीक से कुछ भी नहीं बता पा रही थी। वह पुलिस को सिर्फ इतना बता रही थी कि पेंट्री कार में उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई आरसी इनवाती ने कहा कि पीड़िता सहमी हुई है, उसे इलाज के लिए भेजा जा रहा है। वह कहां जा रही थी, यह भी नहीं बताया जा सकता, हालांकि उसके साथ कोई अन्य यात्री या उसका सामान नहीं मिला है।

    गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज से भी एक दिव्‍यांग महिला के साथ दुष्‍कर्म की खबर आयी है। दिव्‍यांग महिला को घर में अकेला देख युवक ने पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। कुछ नहीं बोल पाने पर पीड़िता ने घर लौटे पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला दिव्‍यांग है। काफी इलाज के बाद भी वह बोल नहीं पा रहा है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी। यह देख एक परिचित व्यक्ति घर में घुस आया और महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। सूचना के बाद पति ने युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।