Indore News: मंत्रियों और विधायकों को पहले भी धमका चुका कमल नाथ और राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र लिखने वाला
इंदौर में राहुल गांधी व कमल नाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पहले भी कई विधायकों और मंत्रियों को धमकियां दे चूका है। दरअसल वह जिस शहर में जाता अपना नाम बदल लेता था।

इंदौर, जागरण डिजिटल डेस्क : इंदौर में राहुल गांधी व कमल नाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पहले भी कई विधायकों और मंत्रियों को धमकियां दे चूका है। दरअसल वह जिस शहर में जाता अपना नाम बदल लेता था। बता दें कि राहुल गांधी को जो धमकी भरा पत्र मिला था और उनमें जो नाम और नंबर लिखे थे, उससे पांच हजार रुपए का लेनदेन भी था। जानकारी के मुताबिक आरोपित हमेशा गुरुद्वारों में ही रुकता था। वह इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रकाश पर्व पर खालसा कॉलेज भी गया था। कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने खालसा कॉलेज में कमल नाथ का विरोध भी किया था।
आधार कार्ड चुरा कर बन गया नरेंद्र सिंह
बता दें कि जोन-4 के डीसीपी आरके सिंह के अनुसार धमकी भरा पत्र लिखने वाले का नाम एश सिंह झाम है। नागदा पुलिस ने पत्र लिखने वाले आरोपित को एक ढाबे पर दबोच लिया। आरोपित ने 16 नवंबर को धमकी भरा पत्र गुजरात स्वीट्स पर भेजा था। कड़ी पूछताछ में पहले उसने बताया कि उसका असली नाम नरेंद्र सिंह है, जो निवासी छोटा घोसियाना मलिकमऊ रोड रायबरेली का है। उसने बताया कि कई सालों पहले वह अपनी बीवी और बच्चों को छोड़ चूका है। फिर बाद में उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक युवक का अधर कार्ड उसने चुरा लिया था। एश सिंह पढ़ा लिखा कम है लेकिन शातिर बहुत है।
धमकी के पत्र पर लिखा किसी और का नाम, नंबर
पुलिस के अनुसार एश सिंह ने चार लोगों के फोन नंबर और करनाल में रहने वाले अमनदीप का वोटर आईडी लगाया था। एश सिंह ने पुलिस को बताया था कि विष्णुपुरी में रिक्शा चलाने वाले ज्ञान सिंह से पांच हजार रूपए लेने थे। उसे कुछ दिनों पहले पैसों के लिए फोन भी लगाया गया था। उसने फोन पर एश सिंह को फटकार लगा दी, जिसके बाद एक सिंह ने बदला लेने के बारे में सोचा। उसने बताया कि कमल नाथ द्वारा किय गए विरोध के बाद उसने पत्र लिखने का प्लान बनाया और पत्र पर ज्ञान सिंह का नंबर और नाम लिख दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।