Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममलेश्वर लोक का विरोध, ओंकारेश्वर में दुकानें, होटल,आटो रिक्शा का संचालन ठप

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 07:16 PM (IST)

    ओंकारेश्वर तीर्थ में ममलेश्वर लोक के लिए ब्रह्मपुरी में प्रस्तावित स्थान का विरोध आंदोलन बन गया है। स्थानीय लोगों ने दुकानें और कारोबार बंद रखे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। प्रशासन ममलेश्वर लोक बनाने के लिए ब्रह्मपुरी क्षेत्र से निर्माण हटाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका विरोध हो रहा है। कलेक्टर का कहना है कि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और स्थानीय लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।

    Hero Image

    ममलेश्वर लोक का विरोध।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओंकारेश्वर तीर्थ में प्रस्तावित ममलेश्वर लोक के लिए ब्रह्मपुरी में प्रस्तावित स्थान को लेकर विरोध अब आंदोलन का रूप ले चुका है। स्थानीय लोगों द्वारा दुकान और कारोबार बंद रखकर विरोध जताया जा रहा है।

    सोमवार सुबह से ब्रह्मपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानें और होटल नहीं खुले। ऑटो रिक्शा का संचालन भी ठप रहा। लोगों ने तीन दिनों के ऐच्छिक बंद की अपील की है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि प्रशासन ने श्रीमहाकाल महालोक लोक की तर्ज पर ममलेश्वर लोक बनाने के लिए ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मकान, दुकान और आश्रमों को हटाने के प्रस्ताव रखा है। आमजन इसी का विरोध कर रहे हैं। बंद की घोषणा से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। इससे पहले रविवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायन नारायण पटेल ने प्रभावित लोगों सहित नगरवासियों से चर्चा की थी।

    खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन सहित अन्य कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। लोक को लेकर स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दो बार चर्चा हो चुकी है। स्थान को लेकर सभी विकल्प खुले हैं। स्थानीय लोगों से इसके सुझाव मांगे गए हैं। अन्यथा प्रशासन अपनी योजना के अनुरूप कार्य शुरू करेगा। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें; MP में होगी पंचायत सचिव की भर्ती, रोजगार सहायकों को मिलेगी प्राथमिकता, जान लें भर्ती प्रक्रिया