Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मप्र में अब युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का भी होगा चुनाव, मोबाइल एप से होगी वोटिंग

    मध्य प्रदेश में पहली बार युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव होगा। नामांकन 27 अप्रैल से छह मई तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान आइवायसी एप के माध्यम से होगा। सदस्यता अभियान 11 मई से प्रारंभ होगा। सदस्य बनते ही उसे मतदान करना होगा। एक सदस्य छह वोट डालेगा। 19 से 25 अप्रैल तक समन्वयक जिलों में जाकर चुनाव संबंधी जानकारियां देंगे।

    By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 18 Apr 2025 04:55 PM (IST)
    Hero Image
    युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर नया अपडेट आया सामने। (फाइल फोटो)

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार युवा कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष भी चुनाव के माध्यम से चुना जाएगा। संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था की है। चुनाव की घोषणा शुक्रवार को संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव आयुक्त सैय्यद नासिर हुसैन, प्रदेश चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता और प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नामांकन 27 अप्रैल से छह मई तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान आइवायसी एप के माध्यम से होगा। सदस्यता अभियान 11 मई से प्रारंभ होगा। सदस्य बनते ही उसे मतदान करना होगा। एक सदस्य छह वोट डालेगा।

    27 अप्रैल से नामांकन होगा

    संगठन के चुनाव आयुक्त ने बताया कि घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 19 से 25 अप्रैल तक समन्वयक जिलों में जाकर चुनाव संबंधी जानकारियां देंगे। इसके बाद 27 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन वही युवा कर पाएंगे, जो 18 से 35 वर्ष आयु के होंगे।

    इसकी गणना का आधार नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी। नामांकन के बाद दावा-आपत्ति करने के लिए 28 अप्रैल से सात मई तक का समय दिया जाएगा। चुनाव की टीम इनका गुण-दोष के आधार पर निराकरण नौ मई तक करेगी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को 11 मई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    इसके बाद एक माह का सदस्यता अभियान चलेगा। इसके साथ ही मतदान की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगा। संगठन के मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन मतदान होगा। परिणाम आने में चार से पांच माह लग जाएंगे। वे सभी युवा चुनाव लड़ने के पात्र होंगे, जो सदस्य होंगे और आयु संबंधी मापदंड को पूरा करेंगे। आयु के प्रमाण के लिए अंकसूची देनी होगी। 

    अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के होंगे अध्यक्ष

    संगठन ने प्रदेश के सात जिलों में अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें सागर, देवास, जबलपुर शहर, पांढुर्णा, गुना, बुरहानपुर और सतना शामिल हैं।

    मतदान के आधार पर पदाधिकारी बनाए जाएंगे

    संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के आधार पर पदाधिकारी बनेंगे। जिस पद के लिए जिसे जितने मत मिलेंगे, उसके आधार पर उसके पद का निर्धारण हो जाएगा। मान लीजिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थी खड़े हैं, उसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला अध्यक्ष और उसके बाद मतों के आधार पर चार उपाध्यक्ष बनेंगे।

    इनमें दो पद अनुसूचित जाति-जनजाति और दो अनारक्षित रहेंगे। शेष अभ्यर्थी सचिव बनाए जाएंगे। महासचिव के 20 से 22 पद रहेंगे।