Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रस्सी, खाट और तीन घंटे की मेहनत... कुएं में गिरे बाघ को किया गया रेस्क्यू; वायरल हो रहा VIDEO

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 04:43 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक पिपरिया गांव में एक बाघ और एक सूअर कुएं में गिर गए। लोगों ने जानकारी दी कि ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश में बाघ कुएं में गिर गया। कुएं में बाघ को गिरा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पेंच राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को जानकारी दी गई।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक एक गांव में बाघ कुएं में गिर गया।(फोटो सोर्स: एक्स हैंडल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक पिपरिया गांव में एक बाघ और एक सूअर कुएं में गिर गए। लोगों ने जानकारी दी कि ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश में बाघ कुएं में गिर गया। कुएं में बाघ को गिरा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद  पेंच राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को जानकारी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाट के जरिए कुएं से निकाला गया बाघ

    अधिकारियों ने बाघ को कुएं से निकालने के लिए एक अजीबोगरीब पेंतरा अपनाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, अधिकारियों ने बाघ का रेस्क्यू करने के लिए रस्सियों के सहारे एक खाट को कुएं में उतारा। तीन घंटे के मशकक्त के बाद बाघ को रेस्क्यू किया गया।

    यह भी पढ़ेंVideo: खाने के चक्कर में कैंसिल कर दी शादी, दुल्हन पहुंची थाने; फिर जो हुआ उसे देख हर कोई हैरान