Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में हुए थे 2019 लोकसभा चुनाव, जानें कब-कब हुई थी वोटिंग?

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:24 PM (IST)

    2019 के लोकसभा चुनाव के लिए देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हुए थे। चुनाव आयोग ने राज्य में 29 अप्रैल 6 मई 12 मई 19 मई 2019 को चार चरणों में मतदान की घोषणा की थी।

    Hero Image
    मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर 2019 में चार चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव (Image: Jagran)

    ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। MP Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा में महज एक दिन बचा हुआ है। चुनाव आयोग कल यानी 16 मार्च, 2024 को दोपहर 3 बजे तारीखों का एलान करेगी। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसते तहत राजनीतिक दलों को कुछ प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता संभाली थी। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां 29 लोकसभा क्षेत्र हैं। 2014 में भाजपा ने 26 सीटें और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।

    मध्य प्रदेश 2019 में कितने चरण में हुए थे लोकसभा चुनाव

    2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हुए थे। चुनाव आयोग ने राज्य में 29 अप्रैल, 2019 6 मई,2019 12 मई,2019 19 मई 2019 को चार चरणों में मतदान की घोषणा की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश की जनसंख्या लगभग 7.3 करोड़ है।

    मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए थे मतदान, यहां देखें सीट

    29 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

    6 मई : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

    12 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

    19 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा एलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

    यह भी पढ़ें: Electoral Bonds: 'चुनावी बॉन्ड की संख्या क्यों नहीं है', सुप्रीम कोर्ट की SBI को फिर फटकार; जारी किया नोटिस