विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDORE NEWS: अकरम ने शादीशुदा हिंदू महिला से की शादी, वीडियो में बोला- भाई ने शादी कर ली अब दावत करेंगे

By Mohammed AmmarEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2022 12:40 AM (IST)

पुलिस के अनुसार अकरम चीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वो कह रहा है ...और पढ़ें

INDORE NEWS: कुख्यात अपराधी अकरम ने शादीशुदा हिंदू महिला से की शादी
INDORE NEWS: कुख्यात अपराधी अकरम ने शादीशुदा हिंदू महिला से की शादी

इंदौर, जागरण ऑनलाइन टीम। कुख्यात आरोपी अकरम चीना ने एक हिंदू शादीशुदा महिला का अपहरण कर उससे शादी कर ली। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि भाई ने शादी कर ली है। अब दावत करेंगे। मालूम हो कि खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा अकरम उर्फ चीना अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित शादीशुदा महिला और उसके चार वर्षीय बेटे को अगवा कर ले गया। उसने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डाला और कहा भाई ने शादी कर ली। अब दावत करेंगे। यह कोडवर्ड है। मेरी बात समझ जाना।

Guna Crime News: लड़की ने शादी से किया इंकार तो युवक ने किया दुष्‍कर्म, चार दिन में ज्‍यादती की दूसरी घटना

क्या है पूरा मामला

जोन-3 के डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र निवासी प्लंबर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित नौ साल पूर्व गणेश मंदिर में प्रेम विवाह किया था। आरोपित अकरम ने उसकी पत्नी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और चैट करने लगा। 27 अक्टूबर को महिला घर से गायब हुई तो पता चला उसका अकरम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अकरम उसके चार साल के बेटे सहित महिला को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खजराना में छापा मारा और अकरम को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो आई तो मचा हड़कंप

वहीं शादीशुदा हिंदू महिला के लापता होने से हिंदूवादी संगठन सकते में आए। महिला के पति ने पुलिस को एक वीडियो (रील) सौंपा जिसमें अकरम दावत देने की बात कर रहा था। वीडियो महिला के साथ ही बनाया गया था। मैं कोडवर्ड में बात कर रहा हूं। समझ जाया करो। इसके बाद पुलिस ने अकरम के लिए कई जगह छापे मारे। वहीं पुलिस ने जब खोजबीन की तो पता चला अकरम उर्फ चीना पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Sagar News: नाबालिग को भगाने के मामले में गिरफ्तार युवक ने लगाई फांसी, स्वजन बोले- पुलिस की प्रताड़ना से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।