विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: नाबालिग को भगाने के मामले में गिरफ्तार युवक ने लगाई फांसी, स्वजन बोले- पुलिस की प्रताड़ना से मौत

By Jagran NewsEdited By: Vijay Kumar
Published: Tue, 01 Nov 2022 10:14 PM (IST)

मध्यप्रदेश के सागर जिले में नाबालिग को भगाने के मामले में गिरफ्तार युवक ने थाने के गार्ड रूम में फांसी ...और पढ़ें

युवक की मौत पुलिस द्वारा दी गई प्रताड़ना के कारण हुई।
युवक की मौत पुलिस द्वारा दी गई प्रताड़ना के कारण हुई।

सागर, जेएनएन। मध्यप्रदेश के सागर जिले में नाबालिग को भगाने के मामले में गिरफ्तार युवक ने थाने के गार्ड रूम में फांसी लगा ली। युवक की गिरफ्तारी जैसीनगर पुलिस ने की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की मौत पुलिस द्वारा दी गई प्रताड़ना के कारण हुई। वहीं, एएसपी ज्योति सिंह का कहना है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, अभी मामले की जांच की जा रही है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। एएसपी ज्योति सिंह, एडीएम शशि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

गांव की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग

युवक की पहचान जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेमरा गोपालन गांव निवासी 19 वर्षीय कृतेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कृतेश का इसी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। कृतेश कुछ दिन पहले इस लड़की को भगा ले गया था, जिसे बीते रोज भोपाल से उसके पिता राजू पटेल ही लेकर आए थे। भोपाल से लाने के बाद कृतेश व उस लड़की को वे थाने ले गए थे। मंगलवार सुबह के वक्त कृतेश ने गार्ड रूम में फांसी लगा ली।

पुलिस थाने का घेराव करते हुए हंगामा

परिजन उसकी मौत की जानकारी लगते ही जैसीनगर पहुंचे और पुलिस थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस और लड़की के परिजनों की पिटाई से हुई है। कृतेश के पिता राजू पटेल ने कहा, "मेरे बेटे की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। वह किसी तरह की बीमारी से पीड़ित नहीं था। पुलिस और लड़की के परिजनों की पिटाई से उसकी मौत हुई।" इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। वहीं सागर जिला अस्‍पताल में कृतेश के पीएम के लिए डाक्टरों का पैनल बनाया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सेमरा गोपालन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।