यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guna Crime News: लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने किया दुष्कर्म, चार दिन में ज्यादती की दूसरी घटना
लड़की और लड़के के परिजन एक ही गांव से होने के नाते एक-दूसरे को जानते थे। इसी क्रम में दोनों ...और पढ़ें

गुना/मधुसूदनगढ़, जागरण आनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश में गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी क्षेत्र में एक और नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया।
यह ताजा वारदात मधुसूदन थाना क्षेत्र के खेरखेड़ी गांव में हुई, जहां युवक ने नाबालिग को पहले फोन कर मिलने बुलाया और शादी का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने नाबालिग से दुष्कृत्य किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी और युवक के बीच थी अच्छी दोस्ती
मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि खेरखेड़ी गांव की रहने वाली साढ़े सत्रह वर्षीय किशोरी स्वजनों के साथ खेत पर ही रहती है। जबकि युवक नितिन जादौन खेरखेड़ी गांव में रहता है। एक ही गांव के होने से दोनों के परिवारों में पहचान थी। वहीं, किशोरी और युवक के बीच दोस्ती भी थी। इसी के चलते सोमवार की रात करीब नौ बजे युवक ने किशोरी को काल कर मिलने के लिए बुलाया। यहां दोनों में बातचीत हुई।
युवक ने शादी के लिए बनाया दबाव
बताया गया कि युवक ने शादी के लिए दबाव बनाया। किशोरी के मना करने पर युवक ने भगाकर शादी करने की बात कही। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कृत्य किया और भाग गया। इधर, स्वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दुष्कृत्य व अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर देर रात आरोपित नितिन जादौन को गिरफ्तार कर लिया।
Telangana: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
चार दिन पहले चाचौड़ा में नाबालिग छात्रा से हुआ सामूहिक दुष्कर्म
गौरतलब है कि चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में चार दिन में दुष्कृत्य का दूसरा मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार को चाचौड़ा में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कृत्य किया था। इस घटना के बाद जनाक्रोश पनपा, तो पुलिस और प्रशासन भी हरकत में आया।
दुष्कर्म मामले में दो आरोपी नाबालिग
इसके साथ ही छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं, प्रशासन ने आरोपितों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इधर, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की है।