विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 01 Nov 2022 01:39 PM (IST)

तेलंगाना के Chatrinaka में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों ...और पढ़ें

Telangana: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Telangana: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक महिला के साथ रविवार रात दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया था।

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान इब्राहिम बेग उर्फ अद्दु और मिर्जा उमर उर्फ जुबैर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 376D, 376 (2) (L) केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म का मामला 30 अक्टूबर का है। आरोपियों ने गुलाम मुर्तजा छावनी में स्थित एक पार्क में महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को किया अदालत में पेश

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने लेकर गई। जानकारी के अनुसार इब्राहिम बेग को छावनी से, जबकि जुबैर को सोमवार को कादरी चमन से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को नामपल्ली में मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें:

पुलवामा हमले पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छात्र को 5 साल की कैद, विशेष अदालत ने सुनाई सजा

तेंदुआ की चालाकी से वनकर्मी भी दंग ; जाल को पास से देखकर गुजरा और हाईमास्ट लाइटें लगाने पर अंधेरा रास्ता चुना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।