यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moradabad में नेत्रहीन किशोरी से दुष्कर्म, युवक ने दोपहर में अंजाम दी वारदात
Blind Teenager Misdeed in Moradabad मुरादाबाद के भोजपुर में दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। नेत्रहीन किशोरी को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Blind Teenager Misdeed in Moradabad : मुरादाबाद के भोजपुर में दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। नेत्रहीन किशोरी को युवक खाना खिलाने के बहाने से ले गया और उसके साथ गंदी हरकत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपित पकड़ में नहीं आ सका है।
मजदूर की बेटी के साथ गंदी हरकत
भाेजपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण पत्नी और बच्चों के साथ खेतों में काम करके गुजर बसर करता है। ग्रामीण के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी दोनों आखों से देख नहीं पाती है। घर के बाहर अक्सर दरवाजे पर ही बैठी रहती है। ग्रामीण के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे किशोरी पास में ही रहने वाले ताऊ के घर जा रही थी।
खाना खिलवाने के बहाने युवक ले गया
आरोप है कि इस दौरान गांव के ही जाहिद ने किशोरी को रोक लिया। आरोपित खाना खिलवाने के बहाने से किशोरी को गांव के पास में हो रही प्लाटिंग में बने खाली कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां जाहिद ने किशोरी के मुंह में पकड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नग्नावस्था में ही उसे छोड़कर भाग गया।
महिलाओं ने किशोरी को घर तक पहुंचाया
थोड़ी देर बाद किशोरी ने किसी तरह मुंह से कपड़ा निकाल कर शोर मचाया तो पास से गुजर रहींं महिलाएं वहां पहुंच गईं। महिलाओं ने किशोरी को कपड़े से ढका और उसे घर तक पहुंचाया। बाद में जब स्वजन पहुंचे तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पर पहुंचा और तहरीर दिया।
पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
एसओ भोजपुर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित जाहिद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसके ऊपर पाक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन, वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है।