विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान की कलश पूजा और शाहरुख की वैष्णो देवी यात्रा पर BJP मंत्री बोले- 'किसी की भी पूजा करें लेकिन...'

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 14 Dec 2022 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2022 12:37 PM (IST)

Madhya Pradesh News हाल ही में आमिर खान ने कलश पूजा की थी और शाहरुख खान ने जम्मू में वैष्णो ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, जागरण आनलाइन। MP Home Minister Narottam Mishra: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) से मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की हाल ही में उनके कार्यालय में कलश पूजा और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर सवाल किया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि, "समाज अब जागरूक हो गया है। अगर वो अब इसे समझ गए हैं, तो ये अच्छा है। हर किसी को अपने विश्वास के अनुसार पूजा करने का अधिकार है। कोई किसी भी भगवान की पूजा कर सकता है लेकिन सिर्फ दूसरों की आस्था को ठेस ना पहुंचाएं। बस इतना ही।"

'किसी की भावना को आहत ना करें'

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि, ''सभी को अपनी-अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करने का अधिकार है, लेकिन किसी की भावना को आहत नहीं करें।''

'भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं'

बता दें कि, कुछ महीने पहले नरोत्तम मिश्रा ने आमिर खान और कियारा आडवाणी को एक नवविवाहित जोड़े के रूप में पेश करने वाले एक बैंक विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी। विज्ञापन में खान और आडवाणी को नवविवाहित जोड़े के रूप में अपनी शादी से लौटते हुए दिखाया गया था और चर्चा की गई कि दोनों बिदाई के दौरान नहीं रोए थे। विज्ञापन में आगे दिखाया गया कि जोड़ा दुल्हन के घर पहुंचता है और दूल्हा दुल्हन के घर में पहला कदम रखता है, जो परंपारिक प्रथा के विपरीत था। विज्ञापन को अनुचित मानते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भारतीय परंपरा, रीति-रिवाजों और देवी-देवताओं के बारे में ऐसी बातें खासकर आमिर खान से आती रहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि, "मेरा मानना ​​है कि उन्हें किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं है।"

आमिर ने की कलश पूजा

गौरतलब है कि, बॉलीवुड पर पिछले कुछ समय से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ कई तरह की आपत्तियां भी उठाई हैं। हाल ही में आमिर खान को आमिर खान प्रोडक्शन के ऑफिस में कलश पूजा करते देखा गया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आस्था पर सवाल खड़े किए थे। शाहरुख खान ने भी हाल ही में जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

ये भी पढ़ें:

भागलपुर में रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में लगी आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला इलाका; दहशत में लोग

चीनी हरकतों का जवाब देने में भारत सक्षम, दुर्गम इलाकों में चंद घंटों में ही भारी सुरक्षा बल की तैनाती संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।