Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहले दिया विवादित बयान, अब सफाई में कही ये बात

    Updated: Fri, 16 May 2025 07:27 PM (IST)

    Jagdish Devda Controversial Statement सिविल डिफेंस वालियंटर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना और सैनिकों के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादित बयान दे दिया था। अब सफाई देते हुए वह कह रहे हैं कि कांग्रेस मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। चैनल पर मेरा बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के बयान को लेकर घमासान मच गया। (फोटो सोर्स- Jagdish Devda/FB)

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह के बयान के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी सेना पर दिए बयान पर उलझते दिखते दिख रहे है।

    दरअसल जबलपुर प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को सिविल डिफेंस वालियंटर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना और सैनिकों के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री को हम धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश और देश की वो सेना, वो सैनिक, उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए कम है। एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बयान को लेकर मचा घमासान

    उपमुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर घमासान मच गया। कुछ न्यूज चैनलों ने इसे विवादित करार दिया। इस तरह की खबरें आने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना न्यूज चैनलों में प्रसारित इस तरह के बयान का खंडन किया। कलेक्टर ने कहा कि कुछ न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित की जा रही खबर पूर्णतः भ्रामक है। खबर को सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जोड़ा गया।

    सफाई में डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

    बयान में मचे घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री का बयान भी आया। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। चैनल पर मेरा बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जबकि मैंने जबलपुर में अपने कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश की सेना ने जो काम किया, ऑपरेशन सिंदूर में। उनकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। देश की जनता, भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनका सम्मान करते हैं। जितना कहा जाए, सेना के लिए उतना कम है, पर मेरे बयान को षड़यंत्रपूर्वक पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें: दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे थरूर, ओवैसी समेत 30 सांसद; मोदी सरकार ने दिया ये काम