Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh CM: कौन बनेगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री? इस दिन मिल जाएंगे सारे जवाब; सीएम की रेस में ये नाम शामिल

    रविवार को भाजपा के 163 नवनिर्वाचित विधायक और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक होनी है। संभावना है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश की जनता को अपना मुख्यमंत्री मिल जाए। भाजपा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल के नेता चुनने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

    By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Fri, 08 Dec 2023 04:24 PM (IST)
    Hero Image
    मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका जवाब रविवार को मिल सकता है, क्योंकि रविवार को भाजपा के 163 नवनिर्वाचित विधायक और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक होनी है। संभावना है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश की जनता को अपना मुख्यमंत्री मिल जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने एमपी में केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त

    बता दें कि भाजपा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल के नेता चुनने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

    यह भी पढ़ेंः कौन हैं आशा लाकड़ा? जिन्हें भाजपा ने बनाया मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक, अब तय करेंगी मुख्यमंत्री का नाम

    सीएम को लेकर रविवार को सस्पेंस होगा खत्म!

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को होने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार रात को भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में बताया था कि मध्य प्रदेश के सीएम को लेकर सस्पेंस रविवार को खत्म हो जाएगा।

    ओबीसी नेता पर भाजपा को भरोसा

    बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीएम चेहरे के रूप में पेश किए बिना लड़ा था। ऐसा 20 वर्षों में पहली बार हुआ कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर भाजपा शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो वह किसी अन्य ओबीसी समाज के नेता को पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर सस्पेंस बरकरार है।

    सीएम पद की रेस में ये नाम शामिल

    मध्य प्रदेश में सीएम पद को लेकर प्रह्लाद पटेल का भी नाम सामने आ रहा है। वह नरसिंहपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है और वह लोधी ओबीसी समुदाय से आते हैं। भाजपा ने 2003 के बाद एमपी में ओबीसी समुदाय के नेता पर अधिक भरोसा दिखाया है।

    यह भी पढ़ेंः मालवांचल में बढ़ीं भाजपा की 20 सीटें, आदिवासी बहुल सीटों में हुई बढ़ोतरी

    इसके अलावा सीएम पद को लेकर और भी कई नाम सामने आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश प्रमुख वीडी शर्मा ये सब नाम सीएम पद की रेस में शामिल हैं। ये सभी नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। अब देखना यह है कि रविवार को क्या होता है।