विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमपी में जबरन धर्म बदलवाने वालों को होगी फांसी की सजा, सीएम मोहन यादव का महिला दिवस पर बड़ा एलान

Published: Sat, 08 Mar 2025 03:40 PM (IST)

मध्य प्रदेश में मतांतरण कानून में बदलाव होगा और अब जबरन ऐसा करवाने वाले लोगों को फांसी की सजा का ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मतांतरण के मामले (फोटो: @DrMohanYadav51)
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मतांतरण के मामले (फोटो: @DrMohanYadav51)

HighLights

  1. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में होगा बदलाव
  2. मध्य प्रदेश सरकार करेगी फांसी का प्रविधान
  3. देश का पहला राज्य बनेगा मध्य प्रदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा एलान किया है। अब से मध्य प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जाएगी। इसके लिए सरकार धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में बदलाव करेगी।

अगर ये प्रविधान कर दिया जाता है, तो मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य होगा, जहां मतांतरण कराने वालों की फांसी की सजा दी जाएगी। सीएम मोहन यादव के एलान के बाद से ही इसे लेकर लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

लगातार बढ़ रहे मतांतरण के मामले

बता दें कि मध्य प्रदेश में जबरन मतांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें ऐसे भी केस देखे गए, जहां कुछ युवकों द्वारा दूसरा नाम बताकर युवतियों से नजदीकी बढ़ाई और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाया।

सरकार की कोशिश है कि मतांतरण के इन मामलों पर लगाम लगाई जाए और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर समाज को संदेश दिया जाए। हाल ही में भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा की खुदकुशी के बाद हिंदू संगठनों ने लव जिहाद की जांच करने की मांग की थी।

हर रोज सामने आ रही घटना

  • अभी कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा में एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचा था। कपल ने शादी के दस्तावेज बनवाने के लिए एक वकील से संपर्क किया। युवक का नाम पढ़ते ही वहां बवाल खड़ा हो गया और वकीलों ने इसे लव जिहाद का एंगल बताकर उसकी पिटाई कर दी थी।
  • पिछले साल दिसंबर में भी भोपाल से एक मामला सामने आया था। यहां एक युवती ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने पहचान छिपाकर उससे रिश्ते बनाए और जब शादी की बात आई, तो उसने धर्म बदलने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें: आखिर क्‍या है Love Jihad? इसे रोकने लिए क्‍या है कानून, जानें देश के किन राज्‍यों ने इस पर बनाया कठोर नियम