Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sampatia Uike: मजदूरी कर अपने परिवार का करती थी भरण-पोषण, 3 बार जिला पंचायत अध्यक्ष का सफर पूरा कर अब मोहन कैबिनेट में हुई शामिल

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 05:08 PM (IST)

    संपतिया उइके ( Minister Sampatia Uike ) का राजनैतिक कैरियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बचपन से उन्होंने गरीबी को देखा और कड़े संघर्षों से अपना जीवन गुजारा। बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। कड़ी मेहनत कर उन्होंने ग्राम पंचायत टिकरवारा से सरपंच का चुनाव लड़ा। इस चुनाव से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। (MP Election 2023)

    Hero Image
    मोहन कैबिनेट में शामिल हुई संपतिया उइके (Image: Jagran)

    नई दुनिया/जागरण डेस्क, मंडला। Madhya Pradesh Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी के नए मंत्रिमंडल में 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री, छह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इन 28 मंत्रियों में से एक संपतिया उइके भी हैं। वह राज्यसभा से सांसद रही हैं और इनका कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा रहा राजनैतिक कैरियर?

    संपतिया उइके का राजनैतिक कैरियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बचपन से उन्होंने गरीबी को देखा और कड़े संघर्षों से अपना जीवन गुजारा। बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। कड़ी मेहनत कर उन्होंने ग्राम पंचायत टिकरवारा से सरपंच का चुनाव लड़ा। इस चुनाव से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। सरपंच के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    3 बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं संपतिया उइके

    राज्यसभा सांसद के साथ-साथ वह 3 बार जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी काबिज रही। मांडला के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से संपतिया उइके ने कांग्रेस से डॉ. अशोक मर्सकोले को भारी मतों से हराया। बता दें कि मंडला विधानसभा सीट के लिए कई दावेदार कतार में थे।

    आदिवासी नेता संपतिया उइके

    4 सितंबर 1967 को जन्मीं संपतिया उइके मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी नेता हैं। 31 जुलाई 2017 को, केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के कारण उपचुनाव में उन्हें मध्य प्रदेश राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। संपतिया उइके ने 4 अगस्त 2017 को हाउस ऑफ एल्डर्स के सदस्य के रूप में भी शपथ ली।

    कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 18 कैबिनेट मंत्रियों की सूची:

    • कुंवर विजय शाह
    • कैलाश विजयवर्गीय
    • प्रह्लाद सिंह पटेल
    • राकेश सिंह
    • उदय प्रताप सिंह
    • संपतिया उइके
    • तुलसी राम सिलावट
    • ऐदल सिंह कंसाना
    • निर्मला भूरिया
    • गोविंद सिंह राजपूत
    • विश्वास सारंग
    • नारायण सिंह कुशवाह
    • नागर सिंह चौहान
    • प्रधुम्न सिंह तोमर
    • राकेश शुक्ला
    • चैतन्य काश्यप
    • इंदर सिंह परमार
    • करण सिंह वर्मा

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    • कृष्णा गौर
    • धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी
    • दिलीप जयसवाल
    • गौतम टेटवाल

    यह भी पढ़ें: Prahalad Singh Patel: पांच बार के सांसद प्रहलाद पटेल, अटल सरकार में भी रहे मंत्री; अब मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें: गरीब...युवा...महिलाएं और किसान, मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी; PM मोदी 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में बोले