Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections 2024: कमलनाथ की पुत्रवधु प्रियानाथ का छलका दर्द, कहा - अग्नि परीक्षा का समय आया तो धोखा दे दिया

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 09:20 PM (IST)

    ध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। बड़े से लेकर छोटे नेता तक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की पत्नी और कमल नाथ की पुत्रवधु प्रिया नाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। बड़े से लेकर छोटे नेता तक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की पत्नी और कमल नाथ की पुत्रवधु प्रिया नाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मंगलवार को कहा कि जब मैं पिताजी कमल नाथ को देखती हूं तो बहुत दुख होता है। उन्होंने जिसे अपना समझा, जिन्हें हमेशा अपने परिवार के करीब बैठाया, अपना आशीर्वाद दिया, अग्नि परीक्षा का समय आया तो उन लोगों ने धोखा दिया। हम लोगों में कोई हिम्मत कभी नहीं हारेगा। प्रिया नाथ ने छिंदवाड़ा के चौरई में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि इस बात से दुख जरूर होता है क्योंकि दिल से हमने उन्हें अपना माना था।

    प्रिया नाथ ने नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा कांग्रेस छोड़ चुके अमरवाड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक कमलेश शाह और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके की ओर था। बता दें कि दोनों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है। प्रिया नाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप हमारी असली ताकत हैं। हमारी असली शक्ति तो यहां उपस्थित है। आपको यह विश्वास दिलाने आई हूं कि हम एक दिन क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे। हम 44 साल से साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।